फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Lawyer attacked with weapons in London, 50 thousand cash and two and a half tola gold chain looted

Mohali News: लांडरां में वकील पर हथियारों से हमला, 50 हजार कैश व ढाई तोले सोने की चेन लूटी

Wed, 23 Oct 2024 04:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Lawyer attacked with weapons in London, 50 thousand cash and two and a half tola gold chain looted
मोहाली। मार्बल मार्केट लांडरां के पास एक वकील पर क्रेटा कार में आए चार नाकाबपोश व्यक्तियों ने सिर में हथियारों से वार कर उससे 50 हजार कैश व सोने की चेन छीनकर ली। वकील को बेहोश करने के बाद हमलावर अपनी चंडीगढ़ नंबर कार में वहां से फरार हो गए। राहगीरों ने घायल वकील भूपिंदर सिंह को फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज चल रहा है। भूपिंदर सिंह चंडीगढ़ टि्रब्यून कॉलोनी सुखना एनक्लेव कांसल का रहने वाला है। हमलावरों की कार का नंबर ट्रेस होने से उनकी पहचान हुई है। पुलिस ने भूपिंदर सिंह के बयान पर नानोवाल जिला पटियाला के रहने वाले जसप्रीत सिंह व बलवंत सिंह के खिलाफ लूटपाट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


भूपिंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह हाईकोर्ट में वकालत करता है। 14 अक्तूबर को वह कोर्ट में अपना काम-काज खत्म करके अपनी कार में दोस्त निर्मल जोत सिंह के साथ अपने जद्दी गांव बडाली वोट संबंधी जा रहा था। जब वह मार्बल मार्केट लांडरां पहुंचा तो शाम करीब साढ़े 5 बजे चंडीगढ़ नंबर क्रेटा कार में चार व्यक्ति आए, जिन्होंने अपने मुंंह रूमाल से ढके थे। आरोपियों ने हाथों में हथियार पकड़े हुए थे। उन्होंने उसे लूटने के इरादे से जबरन कार से बाहर निकाला और एक सरदार व्यक्ति ने उसके सिर पर रॉड से हमला कर दिया। उसका सिर फट गया। दूसरे सरदार व्यक्ति ने उसके गले में डाली ढाई तोले सोने की चेन छीन ली। हमलावरों ने उसकी वर्दी वाली पैंट की अगली जेब से 50 हजार रुपये भी निकाल लिए। उसके साथी निर्मल जोत सिंह ने गाड़ी से निकलने की कोशिश की लेकिन दो व्यक्तियों ने उसकी कार का दरवाजा ही खुलने नहीं दिया। सरदार व्यक्ति उसके सिर पर वार करता रहा और वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद लोग जमा होने लगे तो हमलावर भाग गए। आरोपियों की कार का नंबर नोट कर लिया था। उसके दोस्त ने राहगीरों की मदद से उसे सिविल अस्पताल फेज-6 में भर्ती करवाया, जहां वह उपचाराधीन है। बाद में उसे दोनों सरदार व्यक्तियों की पहचान यशप्रीत सिंह और बलवंत सिंह के रूप में हुई। दो हमलावरों की पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों को ढूंढना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed