{"_id":"6757551a049a7223f001fc17","slug":"lawrence-bishnois-henchman-arrested-with-illegal-weapons-mohali-news-c-71-1-mli1004-122889-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने गैंगस्टर लॉरेंंस बिश्नोई के गुर्गे को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को स्पेशल इनपुट पर जीरकपुर-अंबाला हाईवे से ट्रैप लगाकर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान रजत सहारन निवासी गांव रामगढ़ थाना कलवारी जिला कैथल हरियाणा के रूप में हुई है। आरोपी से एक पिस्टल और एक कट्टा और मैगजीन बरामद हुई है। आरोपी अवैध हथियार और गोला बारूद की तस्करी जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल है। आरोपी के खिलाफ एसएसओसी थाने में बीएनएस की धारा 25(1)(बी) व आर्म्स एक्ट की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को मोहाली अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
पूछताछ में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार आरोपी रजत सहारन लॉरेंस गैंग के सदस्यों के संपर्क में हैं। आरोपी लॉरेंस के निर्देशों पर काम करता है। पंजाब में वारदात को अंजाम देने के लिए आपराधिक लोगों तक रजत ही अवैध हथियार पहुंचाने का काम करता है। एसएसओसी ने आरोपी रजत से एक पिस्टल और देसी कट्टा कैथल से बरामद किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उसने यह हथियार पंजाब में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए पंजाब की एक गैंग के सदस्यों तक पहुंचाने थे। इससे पहले ही एसएसओसी को इसका इनपुट मिला और उसे हथियारों सहित काबू कर लिया।
आरोपी रजत एसएसओसी के पास दो दिन के पुलिस रिमांड पर है। एसएसओसी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी रजत ने अब तक कितने हथियार पंजाब पहुंचाए हैं और किन-किन वारदातों में उसके पहुंचाए हुए हथियार इस्तेमाल हुए हैं। वहीं, एसएसओसी उसके पीछे के नेटवर्क की भी जांच कर रही है कि वह हथियार कहां से लाकर उसकी पंजाब में तस्करी कर रहा था।