फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Lawrence and Deepu Banur's accomplice caught with country made pistol and cartridges

Mohali News: लॉरेंस और दीपू बनूड़ का साथी देसी पिस्टल और कारतूस सहित काबू

Wed, 04 Dec 2024 03:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Wed, 04 Dec 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Lawrence and Deepu Banur's accomplice caught with country made pistol and cartridges
आपराधिक प्रवृति के लोगों को हथियार मुहैया करवाने का करता था काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। मोहाली पुलिस ने एक युवक को देसी पिस्तौल व दो कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरकीरत सिंह निवासी गांव सेखोंमाजरा रोपड़ के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ फेज-1 थाने में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को पहले गिरफ्तार अमन कुमार की निशानदेही पर फेज-1 थाने के तहत पड़ते एरिया से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को मोहाली अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी गुरकीरत सिंह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व गैंगस्टर दीपू बनूड़ के लिए काम करता था। वह आपराधिक प्रवृति के लोगों को हथियार मुहैया करवाने का काम करता था।


डीएसपी मोहित कुमार अग्रवाल ने बताया कि कि फेज-1 थाना पुलिस ने 4 मार्च को एफआईआर नंबर -28 दर्ज की थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व गैंगस्टर दीपू बनूड़ का गुर्गा अमन कुमार हथियारों की सप्लाई करता है और अपने किसी साथी को हथियार मुहैया करवाने आ रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर अमन कुमार को हथियार सहित गिरफ्तार कर उसे काबू कर लिया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया। अमन ने पूछताछ में बताया कि वह हथियारों की सप्लाई अपने साथी गुरकीरत सिंह के साथ मिलकर करता है। पुलिस ने अमन की निशानदेही पर 9 अप्रैल को गुरकीरत को भी काबू कर लिया। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी गुरकीरत के खिलाफ वर्ष 2012 में जिला रोपड़ में इरादा कत्ल व आर्म्स एक्ट का मामला पहले भी दर्ज है। आरोपी से .315 बोर देसी कट्टा व 2 कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed