फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   largest Diya of World is lit in Mohali on Diwali

Punjab: मोहाली में दिवाली पर जला दुनिया का सबसे बड़ा दीया, गिनीज बुक्स में दर्ज किया गया रिकॉर्ड

Sun, 23 Oct 2022 01:35 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली (पंजाब)
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 23 Oct 2022 01:35 AM IST
सार

दीया 1000 किलो का 3.37 मीटर व्यास का है, 3560 लीटर सरसों के तेल से जलाया गया है। यह दीया विश्व शांति, धर्म निरपेक्षता और मानवतावाद का संदेश देगा।

विज्ञापन
largest Diya of World is lit in Mohali on Diwali
मोहाली में दिवाली पर जला दुनिया का सबसे बड़ा दीया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीआईपी शहर के लोगों ने दिवाली पर विश्व का सबसे बड़ा दीया जला कर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। इस दीये से विश्व शांति, धर्म निरपेक्षता और मानवतावाद का संदेश दिया जा रहा है। इसकी गिनीज बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।सेक्टर -88 स्थित हीरो होम्स सोसाइटी में दिवाली के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) केजे सिंह पीवीएसएम, एवीएसएम, पूर्व जीओसी पश्चिमी कमान ने इस दीये को प्रज्ज्वलित किया। इसमें काफी संख्या में इलाके के लोग व नामी हस्तियां शामिल हुईं। इस मौके बताया गया कि दीया 3.37 मीटर व्यास का है।
विज्ञापन


इसे 1000 किलोग्राम स्टेनलेस-स्टील से बनाया गया है। दीये को 3560 लीटर सरसों के तेल से जलाया गया। इससे पहले दुनिया का सबसे बड़ा दीया 2247 लीटर तेल से जलाया गया था। केजे सिंह ने  कहा कि पंजाब ने कई दशकों में सबसे अधिक संघर्ष देखा है, अब यह शांति का सबसे बड़े प्रतीक का स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हीरो कंपनी के सीईओ आशीष कौल  ने कहा कि दुनिया को इस समय सबसे अधिक जरूरत शांति की है। यह दीया उस शांति का प्रतीक रहेेगा। उन्होंने बताया कि हमारी कोशिश यही है कि यह अखंड ज्योति जलेगी। उन्होंने  सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed