फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Lalru police succeeded in arresting two gangsters with weapons

Mohali: एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने गैंगस्टर मंजीत महल के तीन साथियों को पकड़ा, दो पिस्टल-18 कारतूस बरामद

Mon, 25 Nov 2024 12:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू/मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू/मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 25 Nov 2024 12:10 PM IST
सार

लालड़ू पुलिस के एएसआई जतिंदर पाल गिल पुलिस पार्टी के साथ रविवार रात को गश्त कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि गुलशन अपने दो साथियों के साथ किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में क्षेत्र में घूम रहा है।

विज्ञापन
Lalru police succeeded in arresting two gangsters with weapons
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : X @DGPPunjabPolice

विस्तार

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, पंजाब ने एसएएस नगर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में मंजीत महल द्वारा संचालित एक संगठित आपराधिक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। मंजीत महल वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद है। उसके तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास है और उनके खिलाफ हरियाणा और दिल्ली में कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी अपने हैंडलर मंजीत महल के निर्देश पर राज्य में सनसनीखेज अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। आरोपियों से 18 कारतूस और दो .30 कैलिबर पिस्तौल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed