फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Lakhs spent, still waterlogged: Zirakpur's Patiala Chowk's poor drainage

लाखों खर्च, फिर भी जलभराव: जीरकपुर के पटियाला चौक की बदहाल निकासी

Mon, 01 Jun 2026 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Lakhs spent, still waterlogged: Zirakpur's Patiala Chowk's poor drainage
जीरकपुर। लाखों रुपये खर्च करके बिछाई गई ड्रेनेज लाइन के बावजूद जीरकपुर का पटियाला चौक शनिवार को हुई कुछ घंटों की बरसात के बाद पानी-पानी हो गया। नगर परिषद के तत्कालीन अधिकारियों ने दावा किया था कि यह लाइन बरसाती पानी को सुखना चौ तक पहुंचाएगी। हालांकि, उनके दावे विफल साबित हुए। लोगों को अपनी गाड़ियां कई फुट गहरे पानी में उतारकर आगे बढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। पटियाला चौक शहर का एक प्रमुख केंद्र है। यहां से प्रतिदिन हजारों लोग पंचकूला, चंडीगढ़, अंबाला, राजपुरा और पटियाला की ओर आवाजाही करते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, पटियाला चौक पर बरसाती पानी की निकासी के पुख्ता प्रबंध नहीं हैं। इस कारण यहां पानी भरा होना आम बात है। शनिवार की बरसात के बाद यहां कई फुट पानी भर गया। इससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

निकासी व्यवस्था पर सवाल
नगर परिषद ने लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एक बैठक की थी। इसमें पटियाला चौक पर बरसाती पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज लाइन बिछाने का फैसला लिया गया था। पिछले वर्ष मानसून सीजन के दौरान लाखों रुपये की लागत से यह ड्रेनेज लाइन बिछाई गई थी। अधिकारियों ने दावा किया था कि अब बरसात का पानी सड़क पर नहीं रुकेगा। यह ड्रेनेज लाइन से आगे सुखना चौ में गिरेगा। लेकिन शनिवार की बारिश ने इन दावों की पोल खोल दी। नगर परिषद ने पाइपलाइन तो बिछा दी, लेकिन उसकी सफाई पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


नगर परिषद द्वारा पानी की निकासी के प्रबंध करने के लिए पाइपलाइन तो बिछा दी, लेकिन इसकी सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया गया। शनिवार की बारिश ने स्थानीय प्रशासन के उन दावों की पोल खोल दी, जिसका वादा यहां पाइपलाइन बिछाने के बाद किया जा रहा था। -नवतेज नवीं, पूर्व पार्षद, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

लाखों रुपये की राशि खर्च करने के बाद पटियाला चौक शनिवार को पानी से लबालब था। यह शहर का प्रमुख केंद्र है, जहां से रोज हजारों की संख्या में लोग आवाजाही करते है। लेकिन बरसात की वजह से जमा हुए पानी की वजह से लोगों को आवाजाही दौरान भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। -अनुज अग्रवाल, निवासी ढकोली

बरसात के सीजन के दौरान अधिकतर लोग गाड़ियों में सफर करते है और ऊपर से सड़कें पानी भर जाए तो यह प्रशासन की लापरवाही है। शनिवार को पटियाला चौक पानी-पानी होने से लोगों को आवाजाही दौरान भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। -अनिल जैन, निवासी बलटाना


किसी भी विकास परियोजना में तकनीकी विभाग का अहम रोल होता है, लेकिन पटियाला चौक की सड़कों पर कई फुट जमा हुआ पानी यह दर्शाता है कि अधिकारियों ने यहां बिछाई पाइपलाइन के लिए तकनीकी माहिरों की सलाह पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया। - उदयवीर ढिल्लों, पूर्व प्रधान, नगर परिषद जीरकपुर



शनिवार हुई बरसात के बाद पटियाला चौक पर पानी भरने की शिकायतें मिल चुकी है, जिसके चलते सीवरेज विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजकर मामले की जांच करके इसकी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। -परविंदर सिंह भट्टी, ईओ, जीरकपुर नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed