फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Laborer attacked with knife, 6 thousand cash and mobile looted

Mohali News: मजदूर पर चाकू से हमला, 6 हजार कैश और मोबाइल लूटा

Tue, 13 Feb 2024 07:10 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Tue, 13 Feb 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
Laborer attacked with knife, 6 thousand cash and mobile looted
एक्टिवा सवार दो युवकों ने पहले रास्ता पूछने के बहाने रोका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी। मोहाली। फलों की रेहड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति को घर लौटते समय एक्टिवा पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर लूट लिया। वारदात फेज-3 लाइट पॉइंट की है। दोनों लुटेरों ने पहले दिहाड़ीदार मूलचंद की पीठ पर चाकू से वार कर उसे घायल किया और फिर जबरन जेब से करीब छह हजार रुपये निकाल लिए। फरार होते समय लुटेरे उसका मोबाइल फोन भी झपट ले गए।
घायल मूल चंद राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल फेज-6 पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। मूल चंद ने इस मामले की शिकायत मटौर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने दोनों अज्ञात हमलावरों के खिलाफ स्नैचिंग व मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है।
विज्ञापन

18 वर्षीय मूल चंद ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह मूलरूप से जिला संभल बहजोई यूपी का रहने वाला है। कुछ माह पहले ही वह मोहाली आया। उसने मदनपुरा में किराये पर कमरा लिया है और वह फेज-4 में फ्रूट की रेहड़ी लगाता है। बीती शाम वह करीब साढ़े 6 बजे अपने काम से मदनपुरा घर पर लौट रहा था। जब वह फेज-3 की लाइट प्वाइंट पर पहुंचा तो एक्टिवा सवार दो युवक आए और वाईपीएस चौक का रास्ता पूछने लगे। मूल चंद ने बताया कि वह जब उन्हें रास्ता बताने लगा तो एक युवक एक्टिवा से उतरा और उसके दोनों हाथ पकड़ लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे व्यक्ति ने चाकू निकाला और उससे पैसों की मांग करने लगा। उसने कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं, जिस पर उसने गुस्से में आकर उसकी पीठ पर चाकू से वार कर दिया। हमलावर ने उसकी जेब में हाथ डालकर उसमें पड़े करीब 6 हजार रुपये निकाल लिए। दोनों एक्टिवा पर फरार होने लगे तो पीछे बैठे युवक ने उसका मोबाइल भी छीन लिया और धमकी दी कि अगर उसने पुलिस को इसकी सूचना दी तो उसे जान से मार देगा। मूल चंद ने बताया कि चाकू के वार से वह डर गया था और अंधेरा होने के चलते वह हमलावरों की एक्टिवा का नंबर भी नोट नहीं कर पाया। उसने राहगीर से मदद मांगी जो उसे सिविल अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने उसकी पीठ पर टांके लगाए और उसने बाद में पुलिस को अपने बयान दर्ज करवाए। पुलिस ने उसके बयान दर्ज करने उपरांत अज्ञात हमलावरों पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed