फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Kulwant Singh, who joined AAP, fired arrows at MLA Sidhu

आप में शामिल हुए कुलवंत सिंह ने विधायक सिद्धू पर छोड़े जुबानी तीर

Tue, 28 Dec 2021 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Kulwant Singh, who joined AAP, fired arrows at MLA Sidhu
मोहाली। पूर्व मेयर कुलवंत सिंह ने सोमवार को आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर शहर की राजनीति में उनकी भूमिका की चर्चाएं तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि वह इस बार हलके से आप के उम्मीदवार हो सकते हैं। हालांकि आप ने अभी तक किसी को उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। वहीं, कुलवंत सिंह ने पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सह प्रभारी राघव चड्ढा का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

आप में शामिल होेते ही कुलवंत सिंह ने कांग्रेस के विधायक बलबीर सिंह सिद्धू पर जुबानी हमला बोला। कहा कि विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने पार्टी में अपने ही पारिवारिक सदस्यों और रिश्तेदारों को ऊंचे पद देने का ही विकास किया है। इसके अलावा सिद्धू भाइयों और उनके करीबियों की ओर से हलका मोहाली के गांवों की जमीनों पर कब्जे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कुलवंत सिंह ने चंडीगढ़ नगर निगम में आप की जीत के बाद वहीं जाकर आप ज्वाइन की है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह पार्टी की सेवा करेंगे। कुलवंत सिंह जाने माने रियल एस्टेट कारोबारी हैं। उनकी कंपनी के पंजाब समेत कई राज्यों में प्रोजेक्ट चल रहे हैं। वहीं, उन्होंने अपना राजनीतिक कॅरिअर मोहाली नगर काउंसिल में पार्षद के रूप में शुरू किया था। 1995 में वह पार्षद चुने गए थे। इसके बाद नगर काउंसिल के उप प्रधान बने थे। वह 2000 से 2005 तक नगर काउंसिल मोहाली के प्रधान रहे। 2014 में अकाली दल के टिकट पर फतेहगढ़ साहिब से लोकसभा चुनाव लड़े थे। लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। 2015 में अकाली दल से बगावत कर आजाद ग्रुप बनाकर नगर निगम के चुनावी मैदान में उतरे थे। इसके बाद वह कांग्रेस के साथ गठबंधन कर नगर निगम के पहले मेयर बने थे। जबकि 2021 में नगर निगम चुनाव में भी वह आजाद ग्रुप बनाकर नगर निगम के चुनाव में उतरे थे। उनका ग्रुप 10 सीटें जीतने में कामयाब रहा था। लेकिन वह खुद की सीट नहीं बचा पाए थे और उन्हें मौजूदा सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल से करारी शिकस्त मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed