फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Kulwant became AAP's candidate within 24 hours of joining the party

पार्टी ज्वाइन करने के चौबीस घंटे में ही कुलवंत बने आप के उम्मीदवार

Wed, 29 Dec 2021 02:18 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Kulwant became AAP's candidate within 24 hours of joining the party
पार्टी ज्वाइन करने के चौबीस घंटे में ही कुलवंत बने आप के उम्मीदवार
विज्ञापन

क्रासर - आप की टिकट मिलने पर पूर्व मेयर कुलवंत सिंह ने पार्टी वर्करों से बैठक कर बनाई रणनीति
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। आम आदमी पार्टी में शामिल होने के चौबीस घंटे के भीतर ही पूर्व मेयर एवं रियल एस्टेट कारोबारी कुलवंत सिंह को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। पार्टी ने उन्हें विधानसभा हलका मोहाली से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इसके साथ ही हलके की राजनीति गर्मा गई है। यह पहला मौका है कि मोहाली से विधानसभा चुनाव में वह पहली बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इतना ही नहीं पूरे शहर में उनके होर्डिंग लग गए हैं। साथ ही उन्होंने विधायक बलबीर सिंह सिद्धू पर विकास के मामले पर जुबानी हमला बोला है।
जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी की तरफ से सुबह साढ़े 10 बजे करीब उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया गया। जबकि उनके सुबह से होर्डिंग पूरे शहर में लग गए थे। इसके साथ ही कुलवंत भी सक्रिय हो गए है। उन्होंने सेक्टर 79 मोहाली स्थित ऑफिस में आप के नेताओं और वर्करों से मीटिंग की।
विज्ञापन

विधानसभा हलका बुढलाडा से आम आदमी पार्टी के विधायक प्रिंसिपल बुद्ध राम ने पार्टी की ड्यूटी के मुताबिक मीटिंग में पहुंच कर उन्हें बधाई दी और पार्टी वर्करों को पूरी मेहनत के साथ चुनाव प्रचार मुहिम में जुटने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कुलवंत सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ में आप की बड़ी जीत के बाद अब पंजाब में भी आम आदमी पार्टी जीत हासिल करके सरकार बनाएगी और पंजाब से भ्रष्टाचारी राज्य का अंत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी कांग्रेस के सहयोग से बने थे मेयर, अब देंगे टक्कर
कुलवंत सिंह रियल एस्टेट कारोबारी हैं। उन्होंने राजनीतिक करियर मोहाली नगर काउंसिल में पार्षद के रूप में किया था। 1995 में वह पार्षद चुने गए थे। इसके बाद नगर काउंसिल के वाइस प्रेसिडेंट बने थे। वह 2000 से लेकर 2005 तक नगर काउंसिल मोहाली के प्रधान रहे। इसके बाद वह 2014 में अकाली दल की टिकट पर फतेहगढ़ साहिब से लोकसभा चुनाव लड़े थे। लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। इसके बाद 2015 में अकाली दल से बगावत कर आजाद ग्रुप बनाकर नगर निगम के चुनावी मैदान में उतरे थे। इसके बाद वह कांग्रेस के साथ गठबंधन कर नगर निगम के पहले मेयर बने थे। हालांकि अब कांग्रेस के उम्मीदवार को टक्कर देंगे। कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। हालांकि विधायक बलबीर सिंह सिद्धू पार्टी के उम्मीदवार रहेंगे। जबकि 2021 में नगर निगम चुनाव में भी कुलवंत आजाद ग्रुप बनाकर उतरे थे। इस दौरान उनका ग्रुप करीब 10 सीटें जीतने में कामयाब रहा था। लेकिन वह अपनी सीट नहीं बचा पाए थे। उन्होंने मौजूदा सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल से करारी शिकस्त मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed