फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Kohinoor Dhaba Chowk has become a traffic jam hotspot; risk of accidents persists

Mohali News: कोहिनूर ढाबा चौक बना ट्रैफिक जाम का हॉटस्पॉट, रहती है दुर्घटनाओं की आशंका

Mon, 07 Sep 2026 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Kohinoor Dhaba Chowk has become a traffic jam hotspot; risk of accidents persists
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे कोहिनूर ढाबा के पास स्थित प्रमुख चौक इन दिनों लगातार बढ़ते ट्रैफिक के कारण जाम का हॉट स्पॉट बन गया है। चौक पर ट्रैफिक लाइट्स की सुविधा नहीं होने के कारण वाहन चालकों को रोजाना जाम और अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। खास बात यह है कि इस चौक पर चार नहीं, बल्कि छह दिशाओं से वाहनों की आवाजाही होती है, जिसके चलते बिना ट्रैफिक लाइट्स के यातायात को नियंत्रित करना मुश्किल साबित हो रहा है।
विज्ञापन



कोहिनूर ढाबा चौक के आसपास नगर परिषद जीरकपुर, तहसील कार्यालय, डीएसपी कार्यालय, सुविधा केंद्र और पुलिस थाना जीरकपुर सहित कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय स्थित हैं। इन कार्यालयों में रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इसके अलावा लोहगढ़ गांव की ओर जाने के लिए भी यह प्रमुख प्रवेश मार्ग है। अंबाला से पटियाला चौक और पटियाला से अंबाला की तरफ आने-जाने वाले वाहनों का दबाव भी इसी मार्ग पर रहता है।
विज्ञापन




सुबह और शाम के व्यस्त समय में दोपहिया और चौपहिया वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण स्थिति और गंभीर हो जाती है। ट्रैफिक लाइट्स नहीं होने के कारण वाहन चालक पहले निकलने की कोशिश में चौराहे के बीच फंस जाते हैं, जिससे पीछे तक वाहनों की कतार लग जाती है। इससे न केवल यातायात प्रभावित होता है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थानीय निवासी गुरमेल सिंह, रवि कुमार, कुलदीप सिंह और सुनील कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि चौक पर जल्द ट्रैफिक लाइट्स लगाई जाएं अथवा पीक ऑवर में ट्रैफिक पुलिस की स्थायी तैनाती की जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके। संवाद


उच्च अधिकारियों को फिर भेजेंगे पत्र यहां पर ट्रैफिक लाइट्स जरूर लगनी चाहिए, क्योंकि इस चौक पर ट्रैफिक लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले भी इस संबंध में उच्च अधिकारियों को लिखा है। अब फिर से उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर यहां जल्द ट्रैफिक लाइट लगाने की मांग की जाएगी। - इंस्पेक्टर संजीव कुमार, प्रभारी, ट्रैफिक पुलिस जीरकपुर


एनएचएआई को ट्रैफिक लाइट लगाने के लिए पत्र लिखना चाहिए कोहिनूर ढाबा वाले चौक में ट्रैफिक बहुत बढ़ गया है। यह समस्या हमारे ध्यान में है। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों द्वारा यहां ट्रैफिक लाइट्स लगाने संबंधी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को पत्र लिखकर मांग करनी चाहिए। अगर यह मांग नगर परिषद जीरकपुर के पास आती है तो हम इसके संबंध में हाउस मीटिंग में विचार कर सकते हैं। - ईशान कुमार, एएमई, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed