{"_id":"67428287fb5fcfb6200f9039","slug":"khizrabad-and-kubbaheri-teams-in-semi-finals-mohali-news-c-71-1-mli1005-122257-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: खिजराबाद और कुब्बाहेड़ी की टीम सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: खिजराबाद और कुब्बाहेड़ी की टीम सेमीफाइनल में
विज्ञापन
कुराली। स्थानीय फुटबॉल क्लब की ओर से करवाए जा रहे एक गांव ओपन फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान मुकाबले आयोजित किए गए। इसमें कुब्बाहेड़ी की टीम ने पेनल्टी किक तक चले मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल में स्थान बना लिया। एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले को खिजराबाद की टीम ने त्यूड़ की टीम से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
पहला मैच चनालो और कुब्बाहेडी की टीमों के बीच खेला गया। यह निर्धारित समय तक बराबर रही और पेनल्टी किक से हुए फैसले में कुब्बाहेडी की टीम विजेता रही। दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में खिजराबाद की टीम ने त्यूड़ की टीम को 2-0 से और तीसरे क्वाटर फाइनल मेें कुराली की टीम ने भागोवाल की टीम को 1-0 के अंतर से पराजित किया। इस मौके गुरशरण सिंह ने बताया कि 24 नवंबर को सेमी फाइनल और फाइनल मुकाबले करवाए जाएंगे।
क्लब प्रधान के मनोज कुमार और गुरशरण सिंह के नेतृत्व में करवाए जा रहे इस फुटबॉल टुर्नामेंट करवाए के क्वाटर फाइनल मुकाबलों में मुख्यातिथि के तौर पर पंजाब यूथ डवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन परमिंदर सिंह गोल्डी पहुंचे। इस मौके रमाकांत कालिया, कोच गुरजीत सिंह, जसमीत सिंह, मनोज सनोपी, आशीष शर्मा, बिक्की बाठ, मिंटू चिगल, वरिंद्र सिंह मोनू आदि भी उपस्थित थे।