फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Khaira appeared before VC, now hearing will be held on January 19

Mohali News: वीसी से हुई खैहरा की पेशी, अब 19 जनवरी को होगी सुनवाई

Sat, 09 Dec 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Khaira appeared before VC, now hearing will be held on January 19
मोहाली। जिला अदालत में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई। अदालत ने केस में अगली तारीख 19 जनवरी डाल दी। अदालत में आज दो गवाह पेश होने थे लेकिन अब अगली तारीख पर उन्हें पेश होने के आदेश दिए हैं। अदालत ने कहा कि जब तक सुखपाल खैहरा को पेश नहीं किया जाता तब तक गवाहों के बयान दर्ज नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि बिना आरोपी को पेश किए मुकदमे में बयान दर्ज करना सही नहीं है। बता दें कि इस मामले में जिन गवाहों के बयान होने हैं वह पंजाब नेशनल बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर हैं। उनके आज बयान दर्ज नहीं हुए। अब इस मामले में 19 जनवरी को बयान दर्ज हो सकते हैं। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने 2018 में मनी लॉड्रिंग के दर्ज केस में सुखपाल खैहरा को गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी। तब वह विदेश में बैठे पंजाबियों के बीच जाकर आम आदमी पार्टी के लिए फंडिंग इकट्ठा करते थे। इसी मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed