फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Khadi Gramodyog gave 20% discount on Gandhi Jayanti

गांधी जयंती पर खादी ग्रामोद्योग ने दिया 20 फीसदी छूट का तोहफा

Fri, 02 Oct 2020 02:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
Khadi Gramodyog gave 20% discount on Gandhi Jayanti
खरड़। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर खादी ग्रामोद्योग आयोग के खादी भंडारों में 2 अक्तूबर से सूती खादी, ऊनी खादी और रेशम खादी बिक्री पर लोगों को 20 प्रतिशत छूट का तोहफा दिया है। इसके तहत क्षेत्रीय पंजाब खादी मंडल खरड़ ने अपने खादी भंडारों खरड़, खादी भवन सेक्टर 22-डी, चंडीगढ़, रोपड़, श्री आनन्दपुर साहिब और नंगल में विशेष प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन

संस्था के सचिव सोहन लाल सैनी ने बताया कि गांधी जयंती पर हर वर्ष भारत सरकार के दिशा निर्देशों पर खादी बिक्री पर छूट दी जाती है। चंडीगढ, पंजाब और साथ लगते हिमाचल प्रदेश के लोग गांधी जयंती पर अपनी जरूरत का खादी कपड़ा खरीदते हैं। उन्होंने बताया कि सभी खादी भंडारों में सूती, ऊनी और रेशमी कपड़े के अलावा रेडीमेड कपड़े, गद्दा, रजाई आदि का विशेष प्रबंध किया गया है। इसके अलावा हर प्रकार का ग्रामोद्योग और कच्ची घानी सरसों तेल आदि उपलब्ध है। उन्होंने लोगोें से स्वदेशी अपनाने की अपील की। इस मौके पर उनके साथ संस्था के अधीक्षक शक्ति चन्द भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed