फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Karinde, along with wife and brother-in-law, sold seven vehicles, case registered

पत्नी और साले के साथ मिलकर कारिंदे ने बेच दीं सात गाड़ियां, केस दर्ज

Sat, 31 Jul 2021 02:24 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Karinde, along with wife and brother-in-law, sold seven vehicles, case registered
जीरकपुर। जीरकपुर के रॉयल एस्टेट में खरीद-फरोख्त का काम करने वाले व्यक्ति को कोरोना होने के बाद डॉक्टरों ने घर में आइसोलेट किया तो उसके पास काम कर रहे कारिंदे ने पत्नी व साले के साथ मिलकर 7 गाड़ियां बेच दीं। ठीक होने के बाद शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने कारिंदे इंदरजीत सिंह निवासी कारकोर डेराबस्सी, पत्नी हरप्रीत कौर व साले प्रीत निवासी देसुमाजरा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

रविंदर कुमार उर्फ बबला निवासी ब्राह्मण माजरा जिला फतेहगढ़ साहिब ने बताया कि उसका ऑफिस जीरकपुर के रॉयल एस्टेट में है जहां वह गाड़ियों की खरीद-फरोख्त का काम करता है। करीब 5 साल पहले इंदरजीत सिंह निवासी कारकोर डेराबस्सी काम के लिए उसके दफ्तर में आया था। इसके बाद वह मेरे साथ काम करने लग गया। पिछले साल उसे कोरोना हो गया था। इस कारण डॉक्टरों ने उसे 20 दिन के लिए घर पर ही आइसोलेट रहने के लिए कहा था। जब वह 22 दिन बाद ऑफिस पहुंचा तो 7 गाड़ियां वहां नहीं थीं। इस बारे में जब कारिंदे इंदरजीत से पूछा तो उसने बताया कि उसने गाड़ियां बेच दी हैं, लेकिन वह बेची हुई गाड़ियों के पैसे दे देगा, लेकिन उसने अब तक पैसे नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed