फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Kanwadis beat up a Sikh youth, he got six stitches on his head

Mohali News: कांवड़ियों ने सिख युवक को पीटा, सिर में लगे छह टांके

Wed, 23 Jul 2025 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Kanwadis beat up a Sikh youth, he got six stitches on his head
जीरकपुर। चंडीगढ़ अंबाला रोड पर स्थित सिंहपुरा चौक के नजदीक सुबह करीब दस बजे सिख युवक और कांवड़ियों के बीच झगड़ा हो गया। कांवड़ियों ने सिख युवक को पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। झगड़ा देख जैसे ही आसपास के लोग एकत्रित हुए तो कांवड़िए अपना कांवड़ छोड़कर वहां से भाग गए। पीछा करते हुए तीन कांवड़ियों को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सिख युवक को ढकोली अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसके सिर में छह टांके लगे हैं।
विज्ञापन

घायल युवक रमनदीप सिंह निवासी नगला अपने घर से एरो सिटी मोहाली काम के लिए जा रहा था। बताया जा रहा है के मोटरसाइकल चालक सिख युवक की बाजू कांवड़ियों से टकरा गई। इसके बाद हंगामा हो गया। गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घायल सिख युवक रमनदीप ने बताया कि वह सुबह करीब दस बजे अपने नगला स्थित घर से काम के लिए निकला था। जैसे ही वह सिंहपुरा चौक के नजदीक एक होटल के पास पहुंचा तो वहां खड़े कांवड़ियों को क्रॉस करने लगा। इसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया।
विज्ञापन




झगड़ा सुवह दस बजे हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन कांवड़ियों को हिरासत में ले लिया लेकिन शाम के समय दोनों पक्षों का आपस में समझौता हो गया था। -राज कुमार, जांच अधिकारी थाना जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed