फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   K-Area: Foul smell emanating from rainwater near school, people are troubled

के-एरिया : स्कूल के पास बरसाती पानी से उठ रही बदबू, लोग परेशान

Wed, 16 Jul 2025 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
K-Area: Foul smell emanating from rainwater near school, people are troubled
जीरकपुर। बलटाना लाइट पाॅइंट से ढकोली जाने वाली सड़क की हालत खस्ता हो चुकी है। सड़क के किनारे के-एरिया की दीवार पर रुका बरसाती पानी बीमारियों को बढ़ावा दे रहा है। जीरकपुर-पंचकूला हाईवे से ढकोली की तरफ जाने वाले मार्ग पर सबसे पहले के-एरिया शुरू हो जाता है। यहां से गड्ढों की शुरूआत होती है। इसके पास ही केंद्रीय विद्यालय में सैकड़ों की संख्या में बच्चों, अभिभावकों का आनाजाना लगा रहता है। लंबे समय से रुके बरसाती पानी बदबू मारने लगा है। पानी की निकासी का यहां कोई प्रबंध नहीं है। जैसे ही स्कूल की दीवार खत्म होती है, आगे एक बरसाती नाला है। निर्माण होने की वजह से नाला अब नाली बनकर रह गई है। इस कारण स्कूल की दीवार से सटकर रुके बरसाती पानी में मक्खी, मच्छर, सांप और कीड़े पैदा होने लगे हैं। नगर परिषद ने प्लाॅट मालिकों को खुद सफाई करने के आदेश भी दिए हैं, लेकिन कोई भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे। ढकोली निवासियों की मांग है कि सड़क में पड़े गड्ढों को जल्द से जल्द भरा जाए। इन गड्ढों की वजह से लोगों के वाहनों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन








सड़क में पड़े गड्ढों का पैचवर्क जल्द करवा दिया जाएगा। नगर परिषद की जमीन पर पानी रुका होगा तो निकाल दिया जाएगा। जल्द टीम भेजकर दोनों जगह जांच करवाई जाएगी। - जतिंदर सिंह बैंस, एसडीओ, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed