फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Jewellery worth five lakh rupees stolen in broad daylight in Kharar

Mohali News: खरड़ में दिनदहाड़े पांच लाख रुपये के गहनों की चोरी

Thu, 22 Oct 2026 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth five lakh rupees stolen in broad daylight in Kharar
खरड़। गोबिंद कॉलोनी में आज दिनदहाड़े एक बंद घर से करीब पांच लाख रुपये के सोने के गहने चोरी हो गए। घटना का पता तब चला जब घर के मालिक दर्शन सिंह दोपहर करीब 12 बजे घर लौटे। उन्होंने देखा कि घर के अंदर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने अलमारी का लॉकर भी तोड़ दिया और उसमें रखे गहने गायब थे। दर्शन सिंह लांडरा रोड पर एक साइबर कैफे चलाते हैं। उनकी पत्नी निजी नौकरी करती हैं। रोज की तरह दंपती सुबह काम पर गए थे। चोरी की इस घटना से इलाके के निवासियों में चिंता का माहौल है। दर्शन सिंह ने बताया कि उन्होंने खरड़ सिटी पुलिस स्टेशन में दो बार जाकर पुलिस को घटनास्थल की जांच के लिए कहा। हालांकि, आठ घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने घटनास्थल का दौरा नहीं किया है। दर्शन सिंह ने पुलिस की निष्क्रियता पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। आठ घंटे बाद भी पुलिस टीम मौके पर नहीं पहुंची। इस दिनदहाड़े चोरी ने स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed