फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Jewelery and cash worth lakhs stolen from three flats in Hollywood Heights Society

Mohali News: हॉलीवुड हाईट्स सोसायटी में दिन दिहाड़े तीन फ्लैटों से लाखों के गहने व नकदी चोरी

Sat, 19 Aug 2023 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth lakhs stolen from three flats in Hollywood Heights Society
जीरकपुर। शहर में आए दिन चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। इस कारण लोगों का पुलिस और सोसायटी के सुरक्षाकर्मियों से विश्वास उठता जा रहा है। वीआईपी रोड पर स्थित हॉलीवुड हाईट्स-1 सोसायटी की तीसरी मंजिल पर दिनदहाड़े तीन फ्लैटों में से चोर ताले तोड़कर गहने और नकदी चोरी करे ले गए। इस वारदात को चोरों ने वीरवार को सुबह साढ़े 10 बजे अंजाम दिया और फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि चोर एक्टिवा पर आए थे और चोरी करने के बाद बड़े आराम से एक्टिवा पर मेन गेट से बाहर चले गए। इस चोरी के बाद से सोसायटी के सुरक्षाकर्मियों पर बड़ा सवाल उठता है कि कैसे उन्होंने बिना जांच किए चोरों को अंदर जाने दिया और न ही कोई पड़ताल की। एक फ्लैट मालिक ओम प्रकाश ने बताया कि चोरों ने फ्लैट नंबर 320 से 30 तोले सोने के गहने और एक लाख की नकदी पर हाथ साफ किया है। इसके बाद फ्लैट नंबर 319 से दस लाख के सोने के गहने और 50 हजार की नकदी चोरी की है। वहीं, फ्लैट मालिक हर्ष वर्धन ने बताया कि उनके फ्लैट में सोने के गहनों के साथ नकली गहने भी रखे थे, लेकिन चोरों ने केवल सोने के गहने ही चुराए हैं। इसके बाद चोरों ने फ्लैट नंबर 318 से भी 13 तोले सोने के गहने चोरी किए हैं।
विज्ञापन

फ्लैट मालिक राजेश सोनी ने बताया कि जो गहने चुराए गए हैं, उनकी कीमत करीब सात लाख थी। यहां मौजूद लोगों ने बताया कि सब लोग अपने-अपने काम पर चले जाते हैं और फ्लैट पर ताला लगा होता था, चोरों ने ताले तोड़कर वारदात की है। चोर तीन फ्लैटों में एक घंटे तक चोरी करते रहे और किसी ने उन्हें देखा तक नहीं, तीसरी मंजिल में कुल चार फ्लैट बने हैैं, इनमें से एक खाली था और बाकी तीनों में चोरी की गई है।
विज्ञापन


लोगों ने उठाए सवाल लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि हम हर महीने हजारों रुपये सिक्योरिटी के नाम पर खर्च करते हैं। इसके बावजूद चोरी होना सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। उनकी सोसायटी में आने-जाने का एक ही गेट है और यहां हर समय सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं और सभी की एंट्री करते हैं। फ्लैट मालिक ओम प्रकाश ने बताया कि वह पत्नी के साथ रोजाना की तरह अपनी कपड़े की दुकान पर गए थे। सोसायटी से किसी ने फोन करके चोरी की सूचना दी। एक अन्य फ्लैट मालिक वर्ष वर्धन ने बताया कि हम दोनों सरकारी नौकरी करते हैं और घर पर केवल उनका कुत्ता था। सूचना मिलने पर पहुंचे तो फ्लैट में सामान बिखरा हुआ था। फ्लैट मालिक राजेश सोनी ने बताया कि उनका फ्लैट बंद था चोरी के बारे में उनके दोस्त ने बताया और वीडियो कॉल से फ्लैट के हालात दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों फ्लैट मालिकों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने बताया की सिक्योरिटी गार्ड्स से भी पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed