फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Jam during the day, rain in the evening disturbed

दिन में जाम, शाम में बारिश ने किया परेशान

Fri, 16 Sep 2022 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Jam during the day, rain in the evening disturbed
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित जीरकपुर शहर में लगने वाले ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी ओवरब्रिज व अंडरपास बना रही है। बुधवार शाम हुई बारिश के बाद वीरवार सुबह चंडीगढ़-जीरकपुर सीमा के पास बारिश के चलते सड़क धंस गई। इसका असर यह हुआ कि चंडीगढ़ की ओर आने वाले वाहन सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक करीब चार घंटे तक जाम में फंसे रहे। इस दौरान जाम में कई एंबुलेंस भी फंस गईं जिस कारण लोगों की जान सांसत में फंस गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवाररात हुई बरसात के बाद चंडीगढ़-जीरकपुर सीमा के पास सड़क का एक हिस्सा पानी भरने की वजह से धंस गया। सड़क धंसने की वजह से वाहनों से होकर निकलने वाले लोगों की सुरक्षा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों सड़क को कुछ देर के लिए बंद कर दिया और सड़क की मरम्मत के बाद खोला।
विज्ञापन

वाहनों की लगीं लंबी कतारें
ट्रैफिक जाम पटियाला चौक तक नीचे और ओवरब्रिज के ऊपर बुरी तरह से लग गया। इस दौरान ओवरब्रिज पर कतारों में खड़े वाहन चालकों ने आगे बढ़ने के बजाय पीछे मुड़ना बेहतर समझा और अन्य रास्तों की मदद लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंघपुरा और मैकडोनल्ड चौक से लौटे वाहन चालक
ट्रैफिक जाम की सूचना मिलते ही डेराबस्सी व अंबाला की तरफ से आ रहे अधिकतर लोगों ने मैकडोनल्ड व सिंघपुरा चौक से अपने वाहन मोड़ लिए। चंडीगढ़ जाने वाले मैकडोनल्ड चौक से मोहाली और इसके बाद चंडीगढ़ में दाखिल हुए। वहीं पंचकूला और शिमला जाने वालों सिंघपुरा चौक से दाईं ओर मुड़कर गांव नगला से होते हुए पंचकूला पहुंचे। मुख्य हाईवे पर लगे जाम का असर लोहगढ़, पभात, जीरकपुर, बिशनपुरा, बलटाना और ढकोली वालों को भुगतना पड़ा, जो अपने घरों से निकलकर यहां पहुंचे तो जाम के अंदर बुरी तरह से फंस गए।
क्या कहते हैं अधिकारी
बुधवार रात हुई बरसात के बाद पानी भरने से चंडीगढ़ सीमा के पास सड़क धंस गई। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सड़क को कुछ देर के लिए बंद किया गया ताकि सड़क की रिपेयर की जा सके। सड़क रिपेयर होने के बाद ट्रैफिक को पहले की तरह खोल दिया गया। -राजपाल गिल, इंचार्ज, ट्रैफिक पुलिस जीरकपुर

बारिश से शहर में जलभराव
देर शाम इलाके में हुई मूसलाधार बारिश से लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ा। गुरुद्वारा श्री बाउली साहिब और हिल व्यू कॉलोनी के पास काफी पानी भर गया। इस दौरान कई बाइक चालक फिसलकर चोटिल हो गए। तेज बारिश होने के बावजूद यातायात पुलिस कर्मचारी चौक-चौराहों पर खड़े होकर यातायात को चलाते नजर आए। पुलिसकर्मियों को ड्यूटी करता देख लोगों ने जमकर सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed