फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   It took the drivers 10-15 minutes to cross the light point

खरड़-चंडीगढ़ हाईवे के ट्रैफिक से मोहाली के लाइट प्वाइंट हुए जाम

Wed, 01 Dec 2021 11:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
It took the drivers 10-15 minutes to cross the light point
मोहाली। खरड़-बलौंगी फ्लाईओवर में जगह-जगह लगाए गए प्रदर्शनकारियों की ओर से जाम का असर मोहाली शहर में देखने को मिला। इस दौरान जाम में फंसे वाहन शहर में घुस आए और स्थानीय ट्रैफिक के कारण भी सड़कों पर ट्रैफिक लाइट प्वाइंट पर जाम लगा रहा। वाहनों की लंबी-लंबी कतारें सड़कों पर दिखीं। इस पर पुलिस अधिकारियों ने बड़ी मशक्कत से वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई।
विज्ञापन

खरड़-चंडीगढ़ हाईवे पर मंगलवार को संघर्षरत मुलाजिमों की ओर से चक्का जाम किया गया, इसका सीधा असर मोहाली शहर की सड़कों पर देखने को मिला। आलम यह हुआ कि हाईवे पर जाम की वजह से वाहन चालक मोहाली के अंदर दाखिल हो गए, जिससे शहर के प्रमुख चौक पर वाहनों की कतारें लग गई और लंबा जाम लगा। वाहन चालकों को एक-एक लाइट प्वाइंट को पार करने में 10-15 मिनट लग गए। वहीं, पनकम चौक पर चारों ओर से ट्रैफिक जाम रही, एयरपोर्ट रोड पर खरड़ जाने वाले वाहन भी जाम में फंसे रहे। फेज-3 और 5 के लाइट प्वांइट से लेकर पीटीएल चौक तक वाहन जाम में फंसे रहे। मदनुपरा चौक से लांडरां रोड की ओर जाने वाली सड़क पर भी जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed