फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   It rained for two and a half hours in the morning, the streets of the city were full of water

Mohali News: सुबह ढाई घंटे हुई बारिश, शहर की रोड-गलियां पानी से लबालब

Tue, 27 Jun 2023 02:06 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Tue, 27 Jun 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
It rained for two and a half hours in the morning, the streets of the city were full of water
शॉपिंग स्ट्रीट समेत गलियों और सड़कों पर निकासी ठप, वाहन चालकों ने झेली भारी दिक्कत
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। शहर में सोमवार को सुबह करीब ढाई घंटे हुई बारिश की वजह से रोड-गलियों में लबालब पानी भर गया। पानी की निकासी ठप होने के कारण मुख्य सड़कों पर भरे पानी के कारण वाहन चालकों को आवाजाही के दौरान भारी दिक्कत झेलनी पड़ी। इसके बाद करीब दोपहर तक बारिश का पानी सड़कों पर जमा रहा। यहां तक कि कुछ सड़कों के किनारे फुटपाथ तक डूब जाने से तालाब का रूप तक ले लिया था। शहर के फेज-1, 4, 7 और 3बी2 के अलावा फेज-11 में पानी जमा होने से लोगों ने काफी परेशानी झेली। फेज-11 की गलियों में हमेशा की तरह लोगों के घरों के आगे सड़कों पर पानी भरा था, क्योंकि यहां पर यह समस्या काफी पुरानी है और पानी घरों में अंदर न भर जाए इसके लिए मौके पर पंप चलाकर पानी की निकासी की गई।
शॉपिंग स्ट्रीट में भी रहा जलभराव
पीटीएल लाइटों से लेकर फेज-3 और फेज-5 के लाइट प्वाइंट तक सड़क किनारे जलभराव हो गया। यहां पर निकासी न होने के कारण काफी समय तक पानी सड़क पर भरा रहा। वहीं, बीएसएनएल एक्सचेंज और बाल भवन के गेट के सामने भी ज्यादा पानी भरा होने से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पानी भरने से पार्क बने तालाब
शहर के पार्क भी पानी भरने से तालाब बन गए। इनमें फेज-3 स्थित मैंगो पार्क, फेज-4 स्थित बोगनवेलिया पार्क, फेज-3बी1 स्थित रोज गार्डन के अलावा सिल्वी पार्क और सिटी पार्क में सैर करने वाले ट्रैकों पर पानी भर गया। नेचर पार्क में भी पानी की निकासी न होने के कारण पानी जमा हो गया। इसके अलावा शहर के रिहायशी क्षेत्रों के पार्कों में भी पानी भरने से पार्क तालाब बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीडीआई सिटी में फिर भरा पानी
एयरपोर्ट रोड के साथ सटे टीडीआई सिटी के लोग फिर बारिश के पानी से आफत में आ गए। टीडीआई सिटी की मार्केट की पार्किंग की सड़कें और पार्क तालाब बन गए। पानी की निकासी न होने के कारण लोगों को फिर से परेशानी झेलनी पड़ी।


फ्लाईओवर के दोनों किनारों पर और नीचे पानी जमा
शहर के फ्लाईओवर के नीचे गोपाल जंक्शन से पीआर-7 की ओर मुख्य सड़क पर पानी की निकासी का प्रबंध न होने के कारण फ्लाईओवर के दोनों किनारों पर और नीचे पानी भर गया। इस कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं इस कारण जाम जैसी स्थिति बनी रही। सबसे ज्यादा परेशानी दो पहिया वाहन चालकों को हुई। दूसरी और फ्लाईओवर के साथ सटे गांव देसूमाजरा में भी लोगों के घरों के आगे गलियों में पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे जाम की स्थिति भी पैदा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed