{"_id":"5744b3164f1c1bb5156924b1","slug":"it-company-engineer-died-man-died-in-suspicious-conditions-mohali-man-died-mohali-engineer-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहालीः नामी आईटी कंपनी के इंजीनियर की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहालीः नामी आईटी कंपनी के इंजीनियर की संदिग्ध हालात में मौत
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Wed, 25 May 2016 10:31 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली के सेक्टर-67 जलवायु बिहार में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की पहचान राजीव कुमार (38) के रूप में हुई है। वह पेशे से इंजीनियर थे। वहीं, शहर की एक नामी आईटी कंपनी में कार्यरत थे। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया। वहीं, पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोमवार रात की है। मृतक की पत्नी व बच्चे गर्मी की छुट्टियां होने के कारण हिमाचल प्रदेश स्थित जिला कांगड़ा के पास अपने गांव गए हुए है। जबकि राजीव कुमार घर में अकेले थे। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने राजीव को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजीव को दिल का दौरा पड़ने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने राजीव के सोफे के पास से नमकीन व अन्य सामान बरामद किया है। थाना फेज-11 के एएसआई बलराज सिंह ने बताया कि उन्हें लग रहा है हार्ट अटैक से मौत हुई है, बाकि पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन