फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Issue of tree felling in Nature Park reaches NGT

Mohali News: नेचर पार्क में पेड़ कटाई का मामला एनजीटी पहुंचा

Tue, 01 Sep 2026 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Issue of tree felling in Nature Park reaches NGT
मोहाली। फेज आठ स्थित नेचर पार्क में पेड़ों की कथित कटाई और हरित क्षेत्र को नुकसान पहुंचाने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) तक पहुंच गया है। फेज दो निवासी मनजीत सिंह झालबुट्टी ने एनजीटी की प्रधान पीठ, नई दिल्ली में शिकायत भेजी है। उन्होंने मामले की तत्काल जांच और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




शिकायत में आरोप है कि निजी लाभ के लिए हरित क्षेत्र में निर्माण गतिविधियां हो रही हैं। स्थानीय निवासियों ने भी पेड़ों की सुरक्षा पर आपत्ति जताई है। झालबुट्टी ने एनजीटी से पर्यावरण अधिकारियों द्वारा मौके का निरीक्षण करवाने की मांग की है। उन्होंने काटे गए पेड़ों की संख्या, प्रजाति और स्थिति की जांच करने को कहा है। साथ ही, यह भी पता लगाने की मांग की है कि बिल्डर ने सभी जरूरी अनुमति और एनओसी ली थी या नहीं। शिकायत के साथ प्रकाशित समाचार की प्रति भी संलग्न की गई है।
विज्ञापन




जांच और कार्रवाई की मांग

शिकायत में जांच पूरी होने तक पेड़ काटने और निर्माण गतिविधियां रोकने की मांग की गई है। जिम्मेदार लोगों पर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश देने को भी कहा गया है। जरूरत पड़ने पर पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति और क्षेत्र के पुनर्स्थापन की भी मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने हरित क्षेत्र को अतिक्रमण से बचाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed