{"_id":"677c3802a7a6ce6f000cdc84","slug":"iron-grill-falls-from-6-storey-building-child-dies-mohali-news-c-16-1-pkl1006-602762-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: 6 मंजिला इमारत से गिरी लोहे की ग्रिल, बच्चे की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: 6 मंजिला इमारत से गिरी लोहे की ग्रिल, बच्चे की माैत
Fri, 01 Aug 2025 03:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Fri, 01 Aug 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
माेहाली। सेक्टर-80 में स्थित गांव मौली में एक 6 मंजिला इमारत से गिरी लोहे की भारी भरकम ग्रिल से एक बच्चे की माैत हो गई। घटना के दौरान गली से तीन बच्चे गुजर रहे थे, जिनमें से एक बच्चा ग्रिल की चपेट में आ गया। बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक बच्चे की पहचान आशीष (12) के रूप में हुई है, जो परिवार के साथ गांव मौली में रहता था। बच्चे के पिता पंकज कुमार दास ने बताया कि सोमवार सुबह करीब सवा 11 बजे उनका बेटा आशीष अपने दाेस्तों के साथ कहीं जा रहा था। जैसे ही वो घर से थोड़ी दूर पहुंचे तो वहां एक निर्माणाधीन छह मंजिला इमारत से टूटकर लोहे की ग्रिल नीचे बच्चे के ऊपर गिर गई। इस मामले में सोहाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 106 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बिल्डिंग के मालिक और इसे बनाने वाले ठेकेदार का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
कोट्स
बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को मंगलवार को सौंपा जाएगा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। इमारत के मालिक और ठेकेदार का पता लगने पर उनका नाम एफआईआर में दर्ज किया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
-हरसिमरन सिंह बल, डीएसपी सिटी-2