फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   International Yoga Day celebrated with enthusiasm in Zirakpur

जीरकपुर में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Wed, 22 Jun 2022 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
International Yoga Day celebrated with enthusiasm in Zirakpur
जीरकपुर। शहर में आज आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुबह छह बजे आयोजित विशेष योग शिविर में जीरकपुर शहर के निवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। जीरकपुर नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी गिरीश वर्मा के नेतृत्व में जीरकपुर नगर काउंसिल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नगर काउंसिल कार्यालय में योग किया। इस अवसर पर जीरकपुर पटियाला रोड पर एयरफोर्स हाईग्राउंड रोड पर स्थित त्रिशला सिटी, ढकोली पार्क, लोहगढ़ पार्क सहित शहर की विभिन्न सोसायटियों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जीरकपुर नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी गिरीश वर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग हमारी प्राचीन परंपरा का एक अनमोल उपहार है। उन्होंने कहा कि योग मन और शरीर की एकता, संयम और तृप्ति को दर्शाता है, जो समग्र रूप से हमारे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए मूल्यवान है। त्रिशला सिटी के एमडी हरीश गुप्ता ने कहा कि योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल कर हम स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। उन्होंने अपनी सोसायटी के सभी परिवारों को रोजाना योग करने की सलाह दी। विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने लोगों से कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना योग के लिए अपने व्यस्त कार्यक्रम में से कुछ समय अवश्य निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग प्राचीन भारतीय परंपरा का एक अनमोल उपहार है और यह शारीरिक विकास और मानसिक विश्राम में मदद करने के साथ-साथ शक्ति, लचीलापन और रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed