फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   International wrestler Sikandar Sheikh and four other arms smugglers linked to the Papla gang arrested

Mohali News: पपला गैंग से जुड़ा इंटरनेशनल पहलवान सिकंदर शेख सहित चार हथियार तस्कर गिरफ्तार

Fri, 31 Oct 2025 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
International wrestler Sikandar Sheikh and four other arms smugglers linked to the Papla gang arrested
मोहाली। सीआईए टीम ने पपला गुर्जर गिरोह के लिए काम करने वाले इंटरनेशनल पहलवान सिकंदर शेख समेत चार हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 1.99 लाख रुपये की नकदी के अलावा एक पिस्टल .45 बोर, चार पिस्टल .32 बोर, कारतूस और दो स्कार्पियो-एन और एक्सयूवी बरामद की है। गिरफ्तार अन्य आरोपी दानवीर (26), बंटी (26) दोनों गांव छाता जिला मथुरा यूपी, कृष्ण उर्फ हैप्पी गुज्जर (22) निवासी गांव नाडा नयागांव हैं। सिकंदर शेख महाराष्ट्र का है, वर्तमान में वह मुल्लांपुर गरीबदास में रह रहा है। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर खरड़ में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी हरियाणा और राजस्थान में सक्रिय पपला गुज्जर गैंग से जुड़े हैं। इस गैंग को विक्रम उर्फ पपला ऑपरेट करता है। यह गिरोह यूपी से हथियार लाकर उसे मोहाली में सप्लाई करता है।
विज्ञापन

एसएसपी हरमन हंस ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान पता चला कि दानवीर के खिलाफ हरियाणा, यूपी व राजस्थान में पहले ही हत्या के दो, डकैती, आर्म्स एक्ट व एटीएम तोड़ने के मामले दर्ज हैं। आरोपी दानवीर पपला गुज्जर गैंग का सदस्य है। यह गिरोह हरियाणा, यूपी व अन्य राज्यों में सक्रिय है। दानवीर यूपी और मध्यप्रदेश से हथियार लाकर पंजाब में सप्लाई करता है। 24 अक्टूबर को दानवीर अपने साथी बंटी के साथ एक्सयूवी गाड़ी में दो हथियार लेकर आया था। उसने इसकी सप्लाई सिकंदर शेख को करनी थी। सिकंदर शेख इसकी सप्लाई नयागांव नाडा निवासी कृष्ण कुमार उर्फ हैप्पी को करनी थी। आरोपी दानवीर, बंटी व सिकंदर शेख को डिलीवरी देते समय एयरपोर्ट चौक से गिरफ्तार किया गया। मामला दर्ज होने उपरांत उनकी निशानदेही पर 26 अक्तूबर को कृष्ण कुमार उर्फ हैप्पी को काबू किया गया। उससे तीन और पिस्टल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया कि दानवीर 10वीं पास है। वह रुपयों के लिए हथियारों की तस्करी करता है। इससे पहले भी वह पंजाब में हथियारों की सप्लाई कर चुका है। आरोपी बंटी 12वीं और शादीशुदा है। आरोपी सिकंदर शेख इंटरनेशनल पहलवान और शादीशुदा है। सिकंदर बीए पास है। वह आर्मी में खेलकूद कोटे में भर्ती हुआ था, बाद में उसने नौकरी छोड़ दी थी। वह पांच माह से मुल्लांपुर गरीबदास में किराये के घर पर रह रहा था। आरोपी कृष्ण कुमार भी 12वीं पास है। उसके खिलाफ नयागांव थाने में लड़ाई झगड़े के मामले दर्ज हैं। आरोपियों के अन्य साथियों को पकड़ने के लिए यूपी और हरियाणा में पुलिस की छापा मार रही है। उनसे और हथियार बरामद होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed