{"_id":"66f87e9f859e52208c08a3a5","slug":"international-flights-should-be-started-from-shaheed-bhagat-singh-international-airport-mohali-news-c-71-1-pk11004-120061-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुरू की जाएं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुरू की जाएं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
विज्ञापन
मोहाली। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अब ज्यादा से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय हवाई उड़ानें शुरू की जाएं। इसकी मांग यूथ ऑफ पंजाब के चेयरमैन परमदीप सिंह बैदवान ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर की है।
उन्होंने पत्र में लिखा है कि जिले में बनाए गए शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय हवाई उड़ानें जल्द से जल्द शुरू की जाएं। उन्होंने यह भी लिखा है कि उनकी संस्था यूथ ऑफ पंजाब पिछले एक दशक से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ और शहीदों के सत्कार के लिए यत्नशील है और संस्था की ओर से मोहाली में बनाए गए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर रखने की मांग को लेकर बाकायदा मुहिम भी चलाई गई थी।
उन्होंने लिखा है कि मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जा चुका है, लेकिन इस हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय हवाई उड़ानें न चलने के कारण पंजाब सहित उत्तर भारत के बड़े हिस्से (हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर) के लोग अभी भी अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दिल्ली पर ही निर्भर हैं और इस क्षेत्र के लोगों को दिल्ली हवाई अड्डे तक लाने और ले जाने के लिए रोजाना हजारों की संख्या में टैक्सियां दिल्ली हवाई अड्डे तक आती-जाती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने लिखा है कि दिल्ली तक टैक्सियों में आने-जाने के दौरान जहां लोगों को आर्थिक लूट का शिकार होना पड़ता है, वहीं, कई बार सड़कों पर चल रहे मरम्मत के कामों या खराब मौसम के कारण हादसे भी होते हैं, जिनमें सैकड़ों लोग परिवारों सहित अपनी जानें गंवा चुके हैं। इसके अलावा जहां चालक टैक्सी ड्राइवर यात्रियों से अधिक किराया वसूलते हैं, वहीं रास्ते में पड़ने वाले ढाबों का चालकों के साथ कमीशन होता है और वे सवारी लेकर उसी ढाबे पर रुकते हैं, जहां उन्हें कमीशन में मोटी रकम मिले और यह पूरा भार सवारी का बिल बढ़ाकर वसूला जाता है।