फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Inspired women to become self-reliant

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

Thu, 11 Mar 2021 01:58 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Inspired women to become self-reliant
जीरकपुर। आशीष मित्तल फाउंडेशन (एएमएफ) ने एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स ऑफ इंडिया (एएमएफआई) के सहयोग से महिला दिवस के उपलक्ष्य में वित्तीय साक्षरता व महिला सशक्तिकरण संबंधी सेमिनार करवाया।
विज्ञापन

एएमएफ के संस्थापक आशीष मित्तल ने बताया कि इसमें विभिन्न राज्यों की 250 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इसमें पंजाब अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्रो. इमैनुएल नाहर मुख्य अतिथि थे, जबकि एएमएफआई में वरिष्ठ सलाहकार सूर्यकांत शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। प्रो. नाहर ने भारत के संविधान के तहत महिलाओं के अधिकारों पर प्रकाश डाला और उन्हें स्वतंत्र व आत्मनिर्भर होने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी 150 प्रतिभागियों को पोषण और स्वस्थ पर्यावरण के संकेत के रूप में उपहार स्वरूप पौधे दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर एनएसडीएल ई-गवर्नेंस लिमिटेड में प्रबंधक मोहिंदर सिंह, द पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव बैंक, चंडीगढ़ की एजीएम प्रगति जग्गा, द रीड्स की सीईओ डॉ. रजनी लांबा, बीसी कनाडा में लेक्चरर और लेखन कोच अनमोल सारा संधू तथा वैश्विक शिक्षाविद् आराधना संधू भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed