फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Injured person died in road accident, case registered

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत, केस दर्ज

Thu, 06 Aug 2020 02:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Injured person died in road accident, case registered
मोहाली। एक अगस्त को सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान जसबीर सिंह निवासी खरड़ के नजदीकी गांव रूड़की पुख्ता के रूप में हुई है। उसका फेज-6 सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, पुलिस घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक जसबीर सिंह एक अगस्त को चंडीगढ़-खरड़ हाईवे के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहा था। इस दौरान उसे एक अज्ञात मोटरसाइकिल ने अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भरती करवाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस दौरान राहगीरों ने बाइक का नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया था। वहीं, पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया है, जल्दी ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed