{"_id":"6840a6e6ea241e9d7a0030e7","slug":"information-given-on-modern-farming-mohali-news-c-71-1-spkl1025-129802-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: आधुनिक खेती की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: आधुनिक खेती की दी जानकारी
विज्ञापन
मोहाली। खेती को लाभकारी और टिकाऊ बनाने की दिशा में केवीके मोहाली और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत कई गांवों में जागरूकता कैंप लगाया।
इन कैंपों का उद्देश्य किसानों, महिलाओं और युवाओं को नई तकनीकों, सरकारी योजनाओं और सहायक कृषि व्यवसायों के बारे में जानकारी देना था। जागरूकता कैंप गांव शताबगढ़, छत्त, भांखरपुर, हुल्का, कलौली और रामगढ़ में लगाए गए। केवीके के विशेषज्ञों और विभागीय अधिकारियों ने खेतों की उत्पादकता बढ़ाने और आमदनी को दोगुना करने के उपाय बताए। कैंप में डॉ. पारुल गुप्ता, डॉ. हरमीत कौर, डॉ. मुनीश शर्मा, डॉ. गुलगुल सिंह, डॉ. अमनदीप सिंह, डॉ. जगदीप कौर (मत्स्य पालन विभाग) और कृषि अधिकारियों ने किसानों को धान की आधुनिक किस्मों, डेयरी फार्मिंग, बकरी पालन, मछली पालन और सरकारी सब्सिडी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
इसके साथ ही को-ऑपरेटिव सोसाइटी के सचिव गुरदीप सिंह और प्रगतिशील किसान दीदार सिंह ने भी अपने अनुभव साझा किए।