फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Increased parking problem in city markets, people facing huge problems due to jam

शहर के बाजारों में बढ़ी पार्किंग की समस्या, जाम लगने से लोग को हो रही भारी परेशानी

Tue, 24 Nov 2020 08:50 PM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
Increased parking problem in city markets, people facing huge problems due to jam
मोहाली। शहर के बाजारों में पार्किंग की समस्या आए दिन बढ़ती जा रही है। पिछले पांच साल बीतने पर भी यहां बनाई गई पार्किंग में गाड़ियां खड़ी करने के लिए सफेद लाइनें नहीं बनाई जा सकी। इस कारण यहां आने वाले कुछ वाहन चालक अपनी मर्जी से यहां-वहां गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। इस कारण यहां आने वाले लोगों को अपने वाहन खड़े करने में भारी मुश्किलें झेलनी पड़ती हैं।
विज्ञापन

वहीं, लोगों को कहना है कि अगर नगर निगम के अधिकारी शहर के बाजारों की पार्किंग की व्यवस्था की ओर ध्यान दें तो शायद बाजारों में पार्किंग के हालत सुधर सकते हैं। शहर के बाजारों की पार्किंगों में सफेद लाइन न होने के कारण लोग अपनी मर्जी से दो पहिया और कारों को जहां जगह मिलती है वहीं पार्क कर देते हैं। इससे बाजारों की पार्किंग में ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। शाम को तो हालात यह हो जाते हैं कि बाजारों में जगह ही नहीं मिलती की लोग पैदल भी आराम से चल सकें। सबसे ज्यादा समस्या फेज 3बी2 के बाजार की है। यह बाजार शहर का मुख्य बाजार बन चुका है। हर समय यहां पर भीड़ दिखाई देती है। इस बाजार की पार्किंग में सफेद लाइन नहीं होने के कारण दो पहिया वाहनों की जगह पर कारें पार्क हो रही हैं और कारों वाली जगह पर स्कूटर-बाइक पार्क किए जा रहे हैं। अपनी मनमर्जी से लोग वाहन पार्क कर रहे हैं जिन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। अगर सही ढंग से बाजार में पार्किंग में सफेद लाइनिंग लग जाए तो सही ढंग से वाहन पार्क हो सकेंगे और इससे जाम की स्थिति से छुटकारा मिल जाएगा। यही हाल फेज-7 के बाजार में, फेज-5, फेज-10 और फेज-11 के अलावा सेक्टर-70 के बाजार के अलावा शहर के अन्य फेजों के बाजारों में भी ऐसी ही स्थिति है। फेज-1 के बाजार में पार्किंग की जगह कम होने के कारण लोग तो सड़क किनारे ही वाहनों को खड़ा कर देते हैं। यहां पार्किंग व्यवस्था बढ़ाए जाने की दरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed