फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   In Zirakpur, people demonstrated against the builder of Maya Garden, alleging embezzlement of Rs 25 crore

जीरकपुर में लोगों ने माया गार्डन के बिल्डर पर 25 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

Tue, 22 Jun 2021 02:18 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
In Zirakpur, people demonstrated against the builder of Maya Garden, alleging embezzlement of Rs 25 crore
जीरकपुर। अंबाला हाईवे पर स्थित माया गार्डन सिटी में रहने वाले लोगों ने सोमवार को सोसायटी की मेन गेट पर बिल्डर सतीश जिंदल के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने बिल्डर पर सोसायटी के फंड से करोड़ों रुपये गबन करने का आरोप लगाया है। माया गार्डन सिटी के लोगों का आरोप है कि बिल्डर गुंडागर्दी पर उतारू हो चुका है और सोसायटी के मामलों में बिल्डर जबरन दखल अंदाजी कर रहा है।
विज्ञापन

इस प्रदर्शन में मौजूद स्थानी निवासियों में एडवोकेट कंचन मल्होत्रा, सोनिया, गुरंग कर्नल, रमेश घई, अरिंदम, पूजा, रवि, अनिल, मीता रानी, राकेश रंजन, कविता रानी, दीपक, कर्मचंद और सोसायटी के दर्जनों लोगों ने बताया कि उनकी सोसायटी के बिल्डर ने पहले बनी आरडब्ल्यूए को खत्म कर अपने हक में काम करने वाले लोगों को लेकर एक नई वेलफेयर एसोसिएशन बना दी है और लोगों से मेंटेनेंस के लिए और पैसे मांगे जा रहे हैं। जबकि बहुत से एसोसिएशन के सदस्य यहां के स्थानीय निवासी ही नहीं हैं। जबकि एसोसिएशन में स्थानीय निवासी ही शामिल होते हैं। वहीं उनकी आरडब्ल्यूए के खाते में करीब 25 करोड़ रुपये का फंड पड़ा है जिसका बिल्डर कोई हिसाब नहीं दे रहा है और जबरन उनके पैसों को हड़पना चाहता है। वहीं इस पैसे का आज तक कोई ऑडिट भी नहीं करवाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बिल्डर ने नई एसोसिएशन बनाकर गाड़ियों के पुराने स्टीकर रद्द कर नए बना दिए हैं और उन पर घर का पूरा पता भी डाल दिया है जो कि उनकी प्राइवेसी को खत्म कर रहा है। जिस गाड़ी पर नया स्टीकर नहीं लगा होता उसका सोसाइटी में प्रवेश वर्जित कर दिया है। भले ही वह सोसायटी का निवासी ही क्यों न हों। इस तरह बिल्डर स्थानीय लोगों को ही परेशान करने पर तुला है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि इस मामले में दखलंदाजी कर हमारी समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस मामले में जब माया गार्डन के बरनाला बिल्डर्स के मालिक सतीश जिंदल से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन ही नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed