फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   In village Dayalpura Sodhiyan, the water tank is giving bad condition, inviting accidents

गांव दयालपुरा सोढ़ियां में खस्ता हाल पानी की टंकी दे रही हादसों को न्योता

Fri, 01 Apr 2022 01:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
In village Dayalpura Sodhiyan, the water tank is giving bad condition, inviting accidents
जीरकपुर। नजदीकी गांव दयालपुरा सोढिया में कई दशकों पहले बनी पानी की टंकी हादसों को न्योता दे रही है। इस टंकी की हालत इतनी खस्ता हो चुकी है कि यह कभी भी गिर सकती है। गांव वासियों की ओर से लंबे समय से इस टंकी को तोड़ने की मांग की जा रही है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं और इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। इस जर्जर टंकी के आसपास के मकानों में रहने वाले परिवार दहशत में हैं, क्योंकि उन्हें अंदेशा है कि यह कभी भी ढह सकती है और हर समय उनकी जान को खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

नगर काउंसिल के वार्ड नंबर 23 में पड़ते गांव दयालपुरा सोढिया निवासी नगर काउंसिल की अनदेखी का शिकार हो रहे हैं। गांव में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए कई साल पहले पानी की टंकी का निर्माण किया गया था। लेकिन समय के साथ इसकी मरम्मत न होने के कारण टंकी की हालत खस्ता हो गई है। इसकी हालत को देखते हुए प्रशासन की ओर से इसको असुरक्षित घोषित करके जन स्वास्थ्य विभाग को इसमें पानी भरने से मना कर दिया था। इसको असुरक्षित घोषित किए हुए काफी लंबा समय बीत गया है। लेकिन इसको अभी तक तोड़ा नहीं गया। जबकि नियम के मुताबिक किसी भी निर्माण को असुरक्षित घोषित किए जाने के बाद लोगों की सुरक्षा को देखते हुए उसको निर्धारित समय में गिराना जरूरी होता है। इसकी हालत इतनी खराब है कि इसके पिल्लर्स से जगह जगह से पलस्तर उखड़ कर गिर चुका है। इसके निर्माण के समय मजबूती के लिए डाला गया सरिया अब कंक्रीट से बाहर नजर आने लगा है।
विज्ञापन

इस संबंधी गांव के निवासी मलकीत सिंह, बलजीत सिंह, हरविंदर सिंह, जसपाल सिंह, संदीप सिंह सहित अन्य ने बताया कि इसकी हालत को देखते हुए लोग अब इसके नजदीक जाने से भी डरते हैं। लेकिन गांव के बच्चों को ज्यादा जानकारी न होने के कारण वह इसके नजदीक खेलते रहते हैं। इसके अलावा रिहायशी क्षेत्र में स्थित इस टंकी के नजदीक घरों में रहने वाले लोग हर समय पर डरे रहते हैं। गांव वासियों ने बताया कि अगर कभी यह टंकी गिर गई तो आसपास के लोगों का काफी नुकसान कर सकती है, और किसी की जान भी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जन सेहत विभाग की ओर से इस टंकी की खस्ता हालत को देखते हुए इसमें काफी समय पहले ही सप्लाई बंद करके पानी भरना बंद किया हुआ है। लेकिन जब तक इसको गिराया नहीं जाता, तब तक पूरे गांव पर खतरा मंडराता रहेगा। विभाग की ओर से बरती जा रही लापरवाही के कारण गांव वासियों में भारी रोष पाया जा रहा है।

टंकी तोड़ने को पीडब्ल्यूडी विभाग को लिखा पत्र
गांव दयालपुरा सोढिया में जर्जर हालत में पानी की पुरानी टंकी को पीडबल्यूडी विभाग की ओर से तोड़ा जाना है। विभाग को इसके बारे में पहले भी पत्र भेजकर इसको तोड़ने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है। जल्द दोबारा से विभाग के अधिकारियों के साथ बातचीत करके इसको तुड़वाया जाएगा। -गिरीश वर्मा, ईओ नगर काउंसिल, जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed