फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   In Vasant Vihar, concrete rooms are being built illegally by removing slums near the dirty drain

Mohali News: वसंत विहार में गंदे नाले के नजदीक झुग्गियां हटाकर अवैध रूप से बनाए जा रहे पक्के कमरे

Wed, 14 May 2025 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
In Vasant Vihar, concrete rooms are being built illegally by removing slums near the dirty drain
जीरकपुर। जीरकपुर के ढकोली क्षेत्र में वसंत विहार में गंदे नाले के नजदीक झुग्गियों की जगह पर अब अवैध तरीके से पक्के कमरों का निर्माण शुरू कर दिया गया है। जिसके लिए लेंटर डालने की तैयारी पूरी कर ली गई है और शटरिंग भी मुकम्मल कर दी गई है। स्थानीय निवासियों ने इसका विरोध किया है
विज्ञापन

जीरकपुर के ढकोली क्षेत्र में वसंत विहार में गंदे नाले के नजदीक पिछले काफी समय से अवैध रूप से खाली जमीन पर झुग्गियां बनाई हुई थी। इन झुग्गियों को जमीन मालिक की ओर से प्रवास लोगों को रहने के लिए किराए पर दिया हुआ था।
विज्ञापन

पिछले समय में यहां पर एक कत्ल होने का मामला सामने आया था उसके बाद लोगों द्वारा इन झुग्गियों को हटाने की लगातार मांग की जा रही थी। लेकिन मालिक की ओर से नगर परिषद जीरकपुर से 6 महीने का समय मांगा गया था। 6 महीने बीत जाने के बावजूद भी झुग्गियां नहीं हटाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद लोगों द्वारा इन झुग्गियों को हटाने के लिए नगर परिषद में कई बार शिकायत भी की गई थी। इसके बाद जमीन मालिक की ओर से झुग्गियों को हटा दिया गया था। लेकिन अब यहां पर किराए पर देने के लिए पक्के कमरों का निर्माण शुरू कर दिया गया। जिसके लिए लेंटर डालने की तैयारी पूरी कर ली गई है और शटरिंग भी मुकम्मल कर दी गई है।
जमीन मालिक इतना प्रभावशाली है कि उसने अपनी जमीन पर बिना सीएलयू लिए और बिना कोई नक्शा पास करवाए इन स्थाई कमरों का निर्माण शुरू कर दिया है। इस संबंध में लोगों ने नगर परिषद अधिकारियों को शिकायतें दर्ज करवाई है लेकिन इस निर्माण कर्ता के ऊपर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
स्थानीय निवासी केआर शर्मा, परमवीर सिंह, ऋषि, अमन चीमा, एसएस मालिक, विनोद कुमार शर्मा आदि ने कहा कि पहले भी यहां पर प्रवासी लोग रहते थे, जिनके कारण क्षेत्र का माहौल खराब हो चुका था। और अब भी जो जमीन मालिक द्वारा कमरे बनाए जा रहे हैं उनमें भी प्रवासी लोग ही रहने के लिए आएंगे।

जमीन मालिक की ओर से अपने किराएदारों की कोई पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं करवाई जाती। जिसके चलते शहर की सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है। लोगों ने कहा कि नगर परिषद अधिकारियों द्वारा जमीन मालिक पर ठोस कार्रवाई न करना मिलीभगत की ओर इशारा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed