फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   In the night, Randhawa Brothers played music in a loud voice. The neighbors called the police

रात में रंधावा ब्रदर्स ने तेज आवाज में म्यूजिक चलाया..पड़ोसियों ने पुलिस बुला ली

Wed, 22 Jan 2020 02:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
In the night, Randhawa Brothers played music in a loud voice. The neighbors called the police
मोहाली। पंजाबी सिंगर रम्मी रंधावा और उसका भाई प्रिंस रंधावा एक बार फिर विवाद में फंस गए हैं। आरोप है कि सेक्टर-89 स्थित पूरब अपार्टमेंट में अपने घर तेज म्यूजिक चला रखा था। परेशान होकर पड़ोसियों ने पुलिस बुला दी। पीसीआर मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई।
विज्ञापन

पुलिस को गुरदीप सिंह ने शिकायत दी है कि रंधावा ब्रदर्स अपने घर पर तेज म्यूजिक चला रहे थे। इससे लोगों को परेशानी हो रही थी। कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सिक्योरिटी सुपरवाइजर हरनेक सिंह ने बताया कि एक्स सर्विस मैन गुरदीप सिंह को इलाके की सुरक्षा में लगाया गया है। रम्मी रंधावा ने उसके साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की कोशिश की। पुलिस ने शिकायत के बाद दोनों पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

विवादों से पुराना नाता
रम्मी रंधावा और प्रिंस रंधावा का विवादों से पुराना नाता है। कुछ समय पहले पंजाबी सिंगर एली मांगट से सोशल मीडिया पर उनका विवाद चल रहा था। इसके बाद दोनों ही पूरब अपार्टमेंट में आमने सामने होने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस ने रंधावा ब्रदर्स और एली मांगट को गिरफ्तार कर लिया था। फिर दोनों पर केस भी दर्ज हुआ था। इसके बाद अब यह स्थिति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed