{"_id":"645808c7cb701724d505a8a8","slug":"in-the-hospital-patients-will-get-the-facility-of-getting-their-x-rays-done-on-the-bed-itself-mohali-news-c-71-1-mli1002-329-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: अस्पताल में मरीजों को बेड पर ही मिलेगी अपने एक्स-रे करवाने की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: अस्पताल में मरीजों को बेड पर ही मिलेगी अपने एक्स-रे करवाने की सुविधा
Mon, 08 May 2023 01:53 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Mon, 08 May 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में मरीजों को बेड पर ही मिलेगी अपने एक्स-रे करवाने की सुविधा
डॉ. बीआर आंबेडकर मेडिकल कॉलेज में खरीदी जा रही हैं आधुनिक नई मशीनें
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। डॉ. बीआर आंबेडकर मेडिकल कॉलेज में मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से लेकर आधुनिक पोर्टेबल मशीनें खरीदी जा रही हैं। इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से मरीजों को बेड पर ही एक्स-रे करवाने की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
जानकारी के मुताबिक दो साल पहले मोहाली में डॉ. भीमराव आंबेडकर मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की गई थी। उससे पहले यहां पर सिर्फ जिला सामान्य अस्पताल था। जैसे-जैसे एमबीबीएस के छात्रों की संख्या बढ़ती जा रही है, उसके हिसाब से संस्थान को अलग-अलग प्रकार की मशीनों की जरूरत भी बढ़ती जा रही है। अभी संस्थान में दो बैच के छात्र पढ़ाई कर रहें है। इस साल सौ छात्रों का नया दाखिला भी होना हैं। अब कॉलेज प्रशासन ने अपने छात्रों और मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न प्रकार की मशीनों को खरीदने की तैयारी कर ली है। इसमें बेहोशी विभाग, रेडियोलॉजी विभाग, न्यूरोलॉजी विभाग और पैथोलॉजी विभाग में सबसे ज्यादा मशीनों की खरीदने की तैयारी चल रही है।
दुर्घटना में घायल मरीजों को होगा फायदा
इन मशीनों का सबसे ज्यादा फायदा दुर्घटना में घायल होने वाले मरीजों को होगा क्योंकि वह आपातकाल की स्थिति में इधर-उधर ज्यादा चल नहीं पाते हैं। ऐसे में उन मरीजों की बेड पर ही जांच करने के लिए ऐसी मशीनों की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन
कोट
डॉ. बीआर आंबेडकर मेडिकल कॉलेज में जरूरत के हिसाब से आधुनिक मशीनें खरीदी जा रही हैं। इसका संस्थान के विद्यार्थियों और मरीजों को फायदा होगा। जिन मरीजों की हालत गंभीर है उनके एक्स-रे बेड पर ही किए जा सकेंगे। -डॉ. भवनीत भारती, डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. बीआर आंबेडकर मेडिकल कॉलेज, मोहाली