{"_id":"68fa91dab70aba12cf0a747e","slug":"in-the-fake-video-case-of-cm-mann-the-court-ordered-facebook-and-google-to-remove-the-post-mohali-news-c-71-1-mli1010-134826-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सीएम मान का फर्जी वीडियो मामला.. अदालत ने फेसबुक और गूगल को पोस्ट हटाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सीएम मान का फर्जी वीडियो मामला.. अदालत ने फेसबुक और गूगल को पोस्ट हटाने के दिए निर्देश
विज्ञापन
मोहाली। एआई से सीएम पंजाब भगवंत मान की छवि खराब करने के लिए बनाई गई फर्जी वीडियो के मामले में मोहाली अदालत ने संज्ञान लेकर फेसबुक और गूगल को पोस्ट हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्हें 24 घंटे में आपत्तिजनक पोस्ट हटाने के निर्देश जारी हुए हैं। साइबर क्राइम पुलिस ने अपने तौर पर भी ऐसे पोस्ट हटाने के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम को लिखित में दिया है। एफआईआर की कॉपी भी साथ भेजी गई है। अदालत को साइबर क्राइम से जानकारी हासिल हुई थी। अदालत ने ऐसे सभी कंटेंट या मिलते जुलते पोस्ट तुरंत ब्लॉक करने को कहा है। वहीं, गूगल को भी निर्देश दिए हैं कि ऐसा कंटेंट सर्च रिजल्ट में भी ना दिखाई दे। अदालत ने कहा कि अगर फेसबुक और इंस्टाग्राम से यह वीडियो ब्लॉक नहीं की गई तो उन पर कानूनी कार्रवाई होगी।
मुख्यमंत्री मान की फेक वीडियो जगमन समरा नाम के शख्स के अकाउंट से वायरल हुई है। वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद आरोपी समरा के खिलाफ इंस्पेक्टर साइबर क्राइम गगनप्रीत सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। जगमन समरा ने मामला दर्ज होने के बाद दो अलग-अलग सोशल अकाउंट से कुल पांच और पोस्ट अपलोड की थी। 15 घंटे पहले वीडियो पोस्ट की गई है जिसमें लिखा है कि यह अभी ट्रेलर है और इस वीडियो को एआई साबित करने वाले को वह एक मिलियन डॉलर का इनाम देंगे। यह अकाउंट पुराना बताया जा रहा है। समरा के करीब 35 हजार फॉलोवर है। एफआईआर में साफ तौर पर जिक्र किया गया है कि एआई का इस्तेमाल कर सीएम मान की छवि को खराब करने के लिए वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की गई थी।