फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   In the celebration of Teej, women swinging on a swing put giddha

तीज के उल्लास में झूला झूल महिलाओं ने डाला गिद्दा

Sun, 15 Aug 2021 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
In the celebration of Teej, women swinging on a swing put giddha
मोहाली। तीज का पारंपरिक उत्सव महिलाओं के उल्लास का पर्व है। इस समय वर्षा ऋतु आने पर प्रकृति भी उल्लास में होती है। वीआईपी सिटी भी अभी तक तीज के उल्लास में डूबी है। शहर में शनिवार को भी कई जगहों पर तीज के उत्सव मनाए गए। महिलाओं ने पंजाबी लोकगीतों और बोलियों पर गिद्दा डाला और झूला झूलकर उत्सव का आनंद लिया।
विज्ञापन

तीज का त्योहार हर महिला के लिए बड़ा महत्व रखता है, वहीं यह पंजाबियों का मशहूर त्योहार माना जाता है। शनिवार को मोहाली वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से होटल कैंडी फेज-11 में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें आजाद ग्रुप की पार्षद राजवीर कौर गिल मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची। पंजाबी गिद्दा और बोलियों के साथ महिलाओं ने इस दिन का खूब आनंद लिया। राजवीर कौर गिल ने कहा कि ऐसे त्योहार मनाए जाने चाहिए, जहां आपसी भाईचारा कायम करने का मौका मिलता हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीज पर महिलाएं और युवतियां खूब श्रृंगार करती हैं। इस तरह के आयोजनों में महिलाओं के एकत्र होकर एक अनुशासित समाज बनाने में मदद करनी चाहिए। यहां कार्यक्रम में शामिल हुई महिलाओं ने पार्षद राजवीर कौर गिल का धन्यवाद किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह यहां मुख्य अतिथि के रूप में नहीं, बल्कि आपसी भाईचारा कायम करने के लिए शामिल हुई हैं, क्योंकि यहां कई संस्कृति से जुड़ीं हुई महिलाएं शामिल हुई। इस मौके पर मोहाली वेलफेयर एसोसिएशन की ओर इस अवसर पर गुरविंदर कौर, मणि, जस्सी, मनदीप कौर और मोहाली वेलफेयर एसोसिएशन की महिला सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-68 में महिलाओं ने झूले पर बढ़ाई पींग
सेक्टर-68 से लेकर सेक्टर-80 की महिलाओं ने इकठ्ठा होकर तीज का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम में अलग-अलग संस्कृति से जुड़ी महिलाओं ने पंजाबी सभ्यता से जुड़ी पोशाक पहनकर तीज के झूले पर पींग बढ़ाई और महिलाओं ने गीतों पर नृत्य किया। इस कार्यक्रम का आयोजन करने वाली समाज सेवी रंजना मिश्रा ने बताया कोरोना से लंबी लड़ाई और लॉकडाउन के बाद यह पहला मौका है, जहां महिलाओं को सजने धजने का मौका मिला है। इसमें वह तीज का आंनद ले पा रही हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन रंजना, राखी, रानी, मीना, अलका, सिमरन, गीता और अन्य महिलाओं ने किया। इनका सभी महिलाओं ने धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed