फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   In protest against selling the corona vaccine to private hospitals, AAP surrounded the health minister's house, broke the barricades put up by the police

कोरोना वैक्सीन निजी अस्पतालों को बेचने के विरोध में ‘आप’ ने घेरी सेहत मंत्री की कोठी, पुलिस के लगाए बैरिकेड्स तोड़े

Mon, 07 Jun 2021 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
In protest against selling the corona vaccine to private hospitals, AAP surrounded the health minister's house, broke the barricades put up by the police
मोहाली। पंजाब के लोगों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए सरकारी कोटे से खरीदी गई वैक्सीन निजी अस्पतालों को बेचने का मामला पूरी तरह गर्मा गया है। रविवार को आम आदमी पार्टी की ओर से फेज-7 स्थित सेहत मंत्री के घर का घेराव किया गया और यहीं पर सेहत मंत्री का पुतला फूंका गया। रोष प्रदर्शन का नेतृत्व पंजाब विधान में नेता प्रतिपक्ष की उप नेता सरबजीत कौर माणूंके, विधायक जयकिशन सिंह रोड़ी, अमरजीत सिंह संदोआ, यूथ विंग की सह-प्रधान अनमोल गगन मान सिंह और सीनियर नेता मनविंदर सिंह ने की।
विज्ञापन

इसी दौरान पंजाब पुलिस रोष प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके थाने ले गई। यहां पर ‘आप’ नेताओं ने पुलिस से मांग की है कि बलबीर सिंह सिद्धू को मंत्री मंडल से बर्खास्त करके उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए, जरूरतमंद लोगों के लिए मिली वैक्सीन निजी अस्पतालों को बेचना बड़ा अपराध है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक आप नेेता और उनके समर्थक सुबह ही मोहाली पहुंच गए थे। पुलिस की ओर से यहां पर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान ‘आप’ नेता और उनके समर्थक प्रदर्शन करते हुए सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू की फेज-7 स्थित कोठी की तरफ निकल लिए। जब वह सेंट सोल्जर स्कूल के पास पहुंचे तो पुलिस ने वहां पर बैरिकेडिंग की हुई थी और उन्हें रोकने की कोशिश की गई। लेकिन ‘आप’ समर्थक बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ गए। इसके बाद कोठी के पास लगे बैरिकेड पर उन्हें रोक लिया गया। वहीं, पर उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने पंजाब सरकार लोगों को कोरोना वैक्सीन मुहैया करवाने में फेल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने पंजाब के लोगों के नाम पर 400 रुपये में खरीदी वैक्सीन निजी अस्पतालों को 1060 रुपये में बेचकर करोड़ों रुपये अपनी जेबों में डाल लिए और आम लोगों को वैक्सीन के टीके लगाने वाले टीका केंद्र यह कह कर बंद कर दिए कि वैक्सीन दवा ख्त्म हो गई है। ‘आप’ नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पंजाब में से माफिया राज खत्म करने और बादलों की ओर से किए गए घोटालों के खिलाफ कार्यवाही करने के वादे करके सत्ता में आई थी। लेकिन कांग्रेस के मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने माफिया राज स्थापित करने के साथ-साथ वैक्सीन घोटाला और वजीफा घोटाले समेत दर्जनों घोटाले करके सिद्ध कर दिया कि कांग्रेस और अकाली दल बादल एक ही सिक्के के दो पहलु हैं।

पंजाब विधान के 2022 में होने वाले चुनाव में प्रदेश के लोग कांग्रेस पार्टी से वैक्सीन घोटाले का भी हिसाब लेंगे और प्रदेश की सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। इस अवसर पर विनीत वर्मा, नरिंदर सिंह शेरगिल और जिला इकाई के तमाम सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed