फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   In Peermuchalla, temporary kiosks are being built by illegally occupying the same place

Mohali News: पीरमुछल्ला में फिर उसी जगह पर अवैध कब्जे करके बनाए जा रहे हैं अस्थाई खोखे

Sun, 20 Apr 2025 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
In Peermuchalla, temporary kiosks are being built by illegally occupying the same place
जीरकपुर। सोमवार रात करीब 1:00 बजे पीरमुछल्ला क्षेत्र में तीन अस्थाई दुकानें शॉर्ट सर्किट होने से जलकर राख हो गई थी। इसके बाद अमर उजाला अखबार में खबर प्रकाशित हुई थी कि ये दुकानें अवैध कब्जे करके बनाई गई हैं और इनमें अवैध बिजली के कनेक्शन लगे हुए थे। इसके बावजूद नगर काउंसिल और बिजली विभाग ने कोई संज्ञान नहीं लिया और इस क्षेत्र में बनी हुई अन्य अवैध दुकानों पर कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

अब फिर से सड़क के किनारे अवैध कब्जा करके अस्थाई दुकानें बनानी शुरू कर दी गई है जहां पर लोहे की चादरों का प्रयोग किया जा रहा है तथा सरेआम बिजली की तार जोड़कर वेल्डिंग तथा कटर चलाए जा रहे हैं। जिनकी तरफ नगर काउंसिल और बिजली विभाग की ओर से कोई ध्यान नहीं जा रहा।
विज्ञापन

इस क्षेत्र में पंचकूला की तरफ भी कई अस्थाई दुकानें चल रही हैं। एक प्लॉट में तो कई मीट की दुकानें चल रही है। इन दुकानों में गैस के सिलेंडर भी इस्तेमाल किए जा रहे हैं और रुई का काम भी हो रहा है। इनमें अगर कोई आग लगने जैसी घटना फिर से होती है तो बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed