फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   In Mohali, the maximum number of people in the age group of 18 to 44 are vaccinated, 3.48 lakhs belong to this age group.

मोहाली में टीकाकरण में 18 से 44 आयु वर्ग वाले लोगों की संख्या सबसे ज्यादा, 3.48 लाख इसी आयु वर्ग के

Wed, 14 Jul 2021 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
In Mohali, the maximum number of people in the age group of 18 to 44 are vaccinated, 3.48 lakhs belong to this age group.
मोहाली। वीआईपी जिले में कोरोना टीकाकरण को लेकर लोग काफी गंभीर हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक 6 लाख 46 हजार लोग टीकाकरण करवा चुके हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि सरकार की ओर से 18 से 44 साल आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण सबसे आखिर में शुरू किया गया था, लेकिन इस आयु वर्ग के लोगों ने टीकाकरण में बाजी मारी है। अब तक 3.78 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ। जबकि अन्य सभी आयु वर्ग के लोग इस मामले में पिछड़ गए हैं।
विज्ञापन

डीसी गिरीश दियालन ने लोगों को नसीहत दे रहे हैं कि जिन आयु वर्ग में टीकाकरण चल रहा है। उस वर्ग के सभी लोग टीकाकरण करवाएं।
जानकारी के मुताबिक मोहाली जिले की कुल जनसंख्या 2011 की जनगणना के मुताबिक 9 लाख 94 हजार 628 हैं। जिले में 16 जनवरी से टीकाकरण की शुरूआत हुई थी। पहले चरण में फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ वर्कर और 60 साल से ऊपर के बुजुर्ग शामिल थे। इसके बाद जैसे- जैसे दवाई की उपलब्धता बढ़ती गई, उस हिसाब से अन्य ग्रुप में भी टीकाकरण हुआ। अब तक कुल 6 लाख 46 हजार 222 लोगों का टीकाकरण हुआ है। इनमें से 5 लाख 49 हजार 439 को पहली डोज और 96783 लोगों को दोनों डोज लगी हैं। हालांकि पहले टीकाकरण काफी जगह पर किया जा रहा था। लेकिन अब टीकाकरण की साइटों में कटौती की गई है।
विज्ञापन

टीकाकरण में पुरुषों से पिछड़ीं महिलाएं
जिले में चल रही टीकाकरण मुहिम में महिलाएं पुरुषों से पिछड़ गई हैं। अब तक जिले में 3 लाख 87 हजार 641 पुरुषों का टीकाकरण हुआ है। जबकि 2 लाख 58 हजार 520 महिलाओं को टीका लगा है। जहां तक वैक्सीन की बात करें तो जिले में 5 लाख 59 हजार 503 लोगों को कोविशील्ड, 84 हजार 343 को को-वैक्सीन और मात्र 2 हजार 376 लोगों को स्पूतनिक वी दवाई से टीकाकरण हुआ है। इस समय सरकारी संस्थानों में 44 जगह और निजी संस्थानों में 6 जगह टीकाकरण चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयु वर्ग में टीकाकरण
आयु वर्ग कुल टीकाकरण
60 साल से अधिक एक लाख 16 हजार 407
45 से 60 से वाले एक लाख 51 हजार 272
18 से 44 साल वाले तीन लाख 78 हजार 543
बॉक्स
ट्राइसिटी में मोहाली सबसे आगे
वहीं, अगर सबसे ज्यादा लोगों के टीकाकरण की बात की जाए तो ट्राइसिटी में मोहाली सबसे आगे चल रहा है। इस मामले में दूसरे नंबर पर चंडीगढ़ और तीसरे नंबर पर पंचकूला है। मोहाली में 13 जुुलाई 2021 दोपहर को 6 लाख 46 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका था। जबकि चंडीगढ़ में 6 लाख 23 हजार 351 लोगों का टीकाकरण हुआ। जिसमें 1 लाख 21 हजार 618 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। इसी तरह पंचकूला में 3 लाख 41 हजार 357 लोगों का टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed