फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   In Mohali district, 135 dengue patients were found in a day, the health department's headache increased due to increasing patients

मोहाली जिले में एक दिन में डेंगू के 135 मरीज मिले, बढ़ते मरीजों से बढ़ी सेहत विभाग की सिरदर्दी

Thu, 14 Oct 2021 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
In Mohali district, 135 dengue patients were found in a day, the health department's headache increased due to increasing patients
मोहाली। कोरोना संकट के साथ ही जिले में डेंगू ने कहर मचाना शुरू कर दिया है। बुधवार को 135 डेंगू के मरीज सामने आए। हालांकि किसी की मौत नहीं हुई, जो कि जिला प्रशासन के लिए राहत की खबर है। साथ ही जिले में कुल डेंगू के मरीजों की संख्या अब 1111 हो गई है। सेहत विभाग के अधिकारियों की मानें तो स्थिति गंभीर है। जिला प्रशासन की ओर से डेंगू की रोकथाम के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं। अब जिले के लोगों को भी अहम भूमिका निभानी होगी। तभी इसे मात दी जा सकती है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक डेंगू ने सितंबर के आखिर में ही कहर मचाना शुरू कर दिया था। पिछले महीने तक 344 केस सामने चुके थे, लेकिन अक्तूबर में डेंगू ने एक दम रफ्तार पकड़ ली। इस दौरान ग्रामीण एरिया से शहरी एरिया तक मरीज सामने आने लगे हैं। पूर्व सेहतमंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के फेज-7 में सबसे ज्यादा मरीज आए हैं। इसके बाद फॉगिंग से लेकर स्प्रे तक की मुहिम चलाई गई। लेकिन 12 दिनों में 767 मरीज सामने चुके हैं। यह मामला जिला प्रशासन के लिए सिरदर्दी बना हुआ है। वहीं, इस मामले पर डीसी ईशा कालिया खुद नजर रख रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को साफ कहा है कि इस समस्या से निपटने के लिए जटिल योजना बनाई जाए। जिससे डेंगू के केसों पर लगाम लगाई जा सके। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी है कि सुबह के समय हेल्थ वर्कर लोगों के घरों में जाकर सर्वे करेें। साथ ही मच्छरों से बचाव के लिए शाम के समय फॉगिंग और स्प्रे की प्रक्रिया की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed