फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   In Mohali, 16 people died from Corona, 454 new patients arrived and 995 were cured, 5663 people are still active

मोहाली में कोरोना से 16 लोगों की मौत, 454 नए मरीज आए और 995 ठीक हुए, अभी सक्रिय हैं 5663 लोग

Mon, 24 May 2021 02:01 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
In Mohali, 16 people died from Corona, 454 new patients arrived and 995 were cured, 5663 people are still active
मोहाली। जिले में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं, लेकिन मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा। रविवार को 16 और लोगों की कोरोना से जान चली गई। इसके साथ ही 454 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि रिकॉर्ड 995 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग की जीती है।
विज्ञापन

डीसी गिरीश दियालन ने कहा कि वह हर स्थिति नजर रखे हुए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस महामारी को हलके में न लें और कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें। साथ ही लोग टीकाकरण जरूर करवाएं और प्रशासन की टीमों का सहयोग करें।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 24 घंटे में जान गंवाने वाले 16 लोगों के बारे में जिला प्रशासन की ओर से ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है। जबकि संक्रमित लोगों में डेराबस्सी से 45, ढकोली से 76, लालड़ू से 22, बूथगढ़ से 29, घडुआं से 23, खरड़ से 101, कुराली से 13, बनूड़ से 7 और मोहाली से 138 केस सामने अए हैं। जिले में अब तक कुल कोरोना संक्रमित केस 64621 आ चुके हैं। इनमें से 58092 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि अभी 5663 सक्रिय मरीज हैं और अब तक 866 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेहत विभाग के अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि वह मेडिकल हेल्पलाइन नंबर 104 का इस्तेमाल कर कोई भी जानकारी ले सकते हैं। यह नंबर चौबीस घंटे सातों दिन चलता है। इसके अलावा सेहत विभाग की तरफ से अन्य जानकारी अपनी वेबसाइट पर मुहैया करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed