फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   In leaders' own field, wife and children are campaigning

नेताओं के अपने भी मैदान में, पत्नी और बच्चे कर रहे प्रचार

Sun, 23 Jan 2022 12:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
In leaders' own field, wife and children are campaigning
मोहाली। कोरोना काल के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग ने 30 जनवरी तक चुनाव प्रचार बंद किया हुआ है। लेकिन डोर-टू-डोर प्रचार के लिए चुनावी दंगल में उतरे नेताओं की धर्मपत्नी से लेकर उनके बच्चे और रिश्तेदार सड़कों पर निकले हुए हैं। वह कोई घर या दरवाजा ऐसा नहीं छोड़ रहे हैं जहां पर वह नहीं जा रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी लोगों का दिल जीतने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

जहां तक नेताओं की धर्म पत्नियों के प्रचार की बात है तो वह शहर में ही कमान संभाल रही हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार बलबीर सिंह सिद्धू की पत्नी दलजीत कौर ने बताया कि वह सुबह 10 से शाम 5 बजे के प्रचार करती हैं। इसके अलावा पारिवारिक जिम्मेदारी भी पूरी करती हैं। इस दौरान उनके साथ परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और पार्टी के कार्यकर्ता साथ रहते हैं।
विज्ञापन

इसी तरह आप उम्मीदवार कुलवंत सिंह की पत्नी जसंवत कौर ने कहा कि वह भी डोर-टू-डोर प्रचार करती है। उनके पति के काम को लोग अच्छी तरह जानते हैं। शिअद उम्मीदवार परविंदर सिंह सोहाना की पत्नी हरजिंदर कौर ने कहा कि जब पति चुनावी मैैदान में है तो पत्नी का उनके लिए प्रयास करना फर्ज है। उनके साथ पार्टी और इलाके के वरिष्ठ लोग जुड़े हुए हैं। रोजाना कोशिश रहती हैं कि अधिक से अधिक एरिया कवर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि अभी भाजपा के उम्मीदवार का लोगों को इंतजार है। टिकट के दावेदार नेता भी अब ढीले पड़ गए हैं। यह साफ नहीं है कि मोहाली की सीट पर भाजपा खुद लड़ेगी या किसी के साथ मिलकर। सूत्रों के मुताबिक पार्टी हाई कमान ने साफ कर दिया है कि टिकट उसे ही दी जाएगी, जो सीट निकालने की क्षमता रखता है। दावेदारों की सूची दोबारा मंगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed