{"_id":"6320e63d4743df300271bc78","slug":"in-laldu-mandi-shopkeepers-keep-goods-till-the-road-people-upset-mohali-news-pkl462319361","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालड़ू मंडी में दुकानदार सड़क तक फैलाकर रखते हैं सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालड़ू मंडी में दुकानदार सड़क तक फैलाकर रखते हैं सामान
विज्ञापन
लालड़ू। नगर काउंसिल की अनदेखी के चलते बाजार में अतिक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। सब्जी मंडी सहित मुख्य बाजार में दुकानदारों के अवैध कब्जे से आम राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है। बाजार में दुकानदारों में एक दूसरे से आगे सामान रखने की होड़ लगी हुई है। इस कारण लोगों का यहां से निकलना बेहद मुश्किल हो रहा है।
स्थानीय निवासी राजीव शर्मा ने बताया कि सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं ने अतिक्रमण किया हुआ है। सब्जी मंडी की करीब 45 फुट चौड़ी सड़क अब सिकुड़कर करीब 5 फुट की ही रह गई है। वहीं, नगर काउसिल की लापरवाही से सब्जी विक्रेता एक दूसरे से आगे सामान रख रहे हैं। शाम ढलने तक रास्ता पूरी तरह से बंद हो जाने के कारण पैदल भी नहीं निकल सकते। सब्जी मंडी के अलावा बाजार के अन्य दुकानदारों, रेहड़ी वालों ने कथित तौर पर सड़कों पर भी अवैध निर्माण कर कब्जा कर लिया है। इसके अलावा दुकानों के आगे कई कई फुट सड़कों पर अपना सामान रखा होने से सड़कों की चौड़ाई कम हो गई है।
उन्होंने कहा कि बाजार में आए लोगों को खासकर महिलाओं को यहां से निकलने में बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है अगर गलती से दुकान के आगे रखा सामान गिर जाए तो दुकानदार लोगों के लड़ने लगते हैं। इस कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने नगर काउंसिल अधिकारियों से मांग की है कि बाजार की सड़कों से अतिक्रमण हटवाकर चलने योग्य बनाया जाए। जबकि अतिक्रमण को लेकर भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के ब्लॉक प्रधान जसविंदर सिंह टिवाना और सुभाष राणा, जसवंत सिंह आलमगीर, हरविंदर सिंह टोनी ने नगर काउंसिल के ईओ को एक ज्ञापन सौंपा था, जो आश्वासन तक ही सीमित रहा।
विज्ञापन
कोट्स :::
बाजार की सड़कों पर किसी को भी अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा। नगर काउंसिल की टीम की ओर से अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाकर मुख्य बाजार सड़क से जल्द ही अवैध अतिक्रमण हटवाया जाएगा। -राजेश शर्मा, ईओ नगर काउंसिल लालड़ू।
फोटो कैप्शन-
लालड़ू मंडी बाजारों की सड़कों पर दुकानदारों द्वारा किए अतिक्रमण का दृश्य।