फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   in International Gymnast Competition

Mohali News: एकम ने अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्ट प्रतियोगिता में जीता कांस्य

Thu, 23 Feb 2023 01:46 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Thu, 23 Feb 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
in International Gymnast Competition
एकम ने अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्ट प्रतियोगिता में जीता कांस्य
विज्ञापन

भारत की टॉप-10 में एकम पांचवें नंबर पर, रोशन करना चाहती हैं देश का नाम

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। एकम कौर बराड़ ने टेबल वॉल्ट में तीसरा स्थान और नेशनल में पंजाब का कांस्य पदक जीतकर राज्य और जिले का नाम रोशन किया। भारत में टॉप-10 जिम्नास्ट्स में एकम पांचवें स्थान पर आई। नेशनल सब जूनियर आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 19 फरवरी को कोलकाता में हुआ था। बेटी की इस उपलब्धि से परिवार बेहद खुश ह। उनकी मां कंवलजीत कौर ने बताया कि बेटी की मेहनत सफल हुई है। एकम 12 साल की हैं और सातवीं में पढ़ती है। फिर भी उसने अंडर-14 वर्ग में खेलकर उपलब्धि हासिल की। उसे छोटी उम्र से ही खेलने का शौक था। पांचवीं में पहली बार नेशनल खेलकर स्वर्ण पदक जीता था। वह सेक्टर-78 स्थित खेल भवन में कोच मनदीप कौशल के नेतृत्व में सुबह-शाम तीन घंटे अभ्यास करती है। खेल को समय देने के साथ-साथ वह पढ़ाई को भी पूरा समय देती है।
परिवार के सभी सदस्य जुड़े हैं खेल से
एकम घर की सबसे छोटी बेटी है। उसकी बड़ी बहन सुखमन कौर बराड़ राष्ट्रीय स्तर की जैवलिन थ्रो की खिलाड़ी है, जो फिलहाल एनआईएस (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स) पटियाला में है। पिता सुखमंदर सिंह एक निजी स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर है। मां कंवलजीत कौर खुद डिस्कस थ्रो और शॉट पुट की नेशनल लेवल खिलाड़ी है। कोच मनदीप कौशल ने बताया कि एकम जिम्नास्टिक खिलाड़ी दीपा करमाकर से बहुत प्रभावित हैं और जिम्नास्टिक के क्षेत्र में पंजाब का नाम रोशन करने का सपना देखती हैं। वहीं मां अपनी बेटी को ऑलंपिक में प्रदर्शन करते हुए देखना चाहती है।
विज्ञापन

मेहंदी वाले ने कहा- बेटी के हाथ सख्त है, इलाज करवाओ
मां कंवलजीत कौर ने बताया कि एक बार किसी शादी समारोह में जब बेटी ने मेहंदी लगवाने के लिए हाथ आगे किया तो मेहंदी वाला हाथ के छाले और अभ्यास की वजह से हुए सख्त हाथ देखकर हैरान रह गया। इस पर वह हंस पड़ी और बताया कि बेटी के यह हाथ अभ्यास के कारण ऐसे हुए हैं। वहीं जब वह कोलकाता खेल के लिए गई थी तो हाथ में इन छालों की वजह से बहुत खून भी बहा लेकिन बेटी एकम ने हार नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed