फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   In Harmilap Nagar-1, three miscreants escaped after firing 8-10 bullets at a house at night.

हरमिलाप नगर-1 में रात को तीन बदमाश एक घर पर ताबड़तोड़ 8-10 गोलियां दाग कर फरार

Fri, 18 Mar 2022 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
In Harmilap Nagar-1, three miscreants escaped after firing 8-10 bullets at a house at night.
जीरकपुर। बलटाना के हरमिलाप नगर फेज-1 में बुधवार की रात पौने दो बजे बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाते हुए 8-10 गोलियां दाग दीं। इस दौरान घर में मौजूद किसी व्यक्ति को जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन ताबड़तोड़ चली गोलियों से पूरी कॉलोनी में दहशत फैल गई। इस घर पर चलाई गई गोलियों की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें एक बाइक पर सवार होकर तीन हमलावर आते हैं और इनमें से दो नीचे उतरकर .32 बोर की पिस्तौल से घर पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग कर फरार हो जाते हैं। इनमें एक युवक लंगड़ाकर चल रहा था।
विज्ञापन

इसके बाद से दोनों परिवारों में झगड़ा चला आ रहा है। इस मामले में पुलिस ने शिकायतकर्ता संजय वदवार की शिकायत पर कालका निवासी एक लड़की और उसके माता-पिता समेत अज्ञात तीन हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से पांच गोलियों के खोल भी मिले हैं।
विज्ञापन

इस बारे में बलटाना पुलिस चौकी के इंचार्ज बलविंद्र सिंह ने बताया कि हरमिलाप नगर-1 के मकान नंबर 160 निवासी संजय वदवार पंचकूला में वकील हैं। इनका कालका निवासी एक लड़की के साथ बचपन से अफेयर था। इसके बाद दोनोें के परिवार की सहमति से सगाई भी हो गई थी। कुछ साल के बाद दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद से दोनों के परिवारों में आपस में तकरार चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों परिवारों में दर्ज हैं क्रॉस केस
जानकारी के मुताबिक लड़का और लड़की वालों के परिवारों में तकरार इतनी बढ़ी हुई है कि दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज करवाया हुआ है। जिसमें लड़के संजय वदवार और उसके पिता के खिलाफ कालका में लड़की के घर में घुसकर मारपीट करने का केस दर्ज है। वहीं, लड़की वालों के खिलाफ पंजाब में लंबी पुलिस स्टेशन में लड़के पर हमला करने के आरोप में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed