फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   In Green City, a neighbour attacked an old woman with a rod and injured her

Mohali News: ग्रीन सिटी में पड़ोसी ने सरिए से हमला कर वृद्ध महिला को किया घायल

Tue, 22 Apr 2025 12:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
In Green City, a neighbour attacked an old woman with a rod and injured her
महिला पर सरिया से वार करता आरोपी सीसीटीवी में कैद। स्रोत: वीडियोग्रैब 
जीरकपुर। ढकोली के ग्रीन सिटी के मकान नंबर-166ए निवासी एक महिला को उसके पड़ोसी ने सरिया मारकर घायल कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में महिला पर हमला करने की फुटेज कैद हो गई है। शिकायत देकर महिला ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि डॉक्टर की रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पीड़िता सरोज रानी ने बताया के उनका पड़ोसी लोगों के साथ मारपीट और गाली गलौज करता है। उसकी इस हरकत से परेशान होकर गली के लोग एकत्रित होकर थाना ढकोली में शिकायत दर्ज करवाने गए थे। शाम को जब उनकी पुत्रवधू सोनिया अरोड़ा मार्केट से घर आई तो उनका पड़ोसी फिर गाली गलौज करने लगा।
विज्ञापन

पुत्रवधू की आवाज सुनकर बाहर गई तो पड़ोसी ने सरिया निकालकर उसके सिर पर मार दिया। इसके बाद पुत्रवधू ने इसकी सूचना उसके पति अमनदीप सिंह को दी। वे अमृतसर में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। सूचना मिलते ही अमनदीप अरोड़ा जीरकपुर पहुंच गए। इसके बाद ढकोली थाने में शिकायत दी गई। पीड़िता के बेटे अमनदीप अरोड़ा ने पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हमने पीड़ित महिला सरोज रानी के बयान दर्ज कर लिए हैं। डॉक्टर की रिपोर्ट आनी बाकी है। रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जाएगा। -प्रीत कंवर सिंह, प्रभारी, थाना ढकोली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed