फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Improve the roads coming in Mohali of Chandigarh Corporation border area, the risk of accidents remains

चंडीगढ़ निगम सीमावर्ती इलाके की मोहाली में आती सड़कें सुधारें, बना रहता है हादसों का खतरा

Tue, 21 Sep 2021 02:11 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Improve the roads coming in Mohali of Chandigarh Corporation border area, the risk of accidents remains
मोहाली। चंडीगढ़ से मोहाली आ रही सड़कों की हालत काफी खराब हो गई है। इनमें जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। जिससे वाहन चालकों को रोजाना दिक्कत उठानी पड़ रही है। इतना ही नहीं इस वजह से रोजाना सड़क हादसे भी होते हैं। इसी मामले में अब मोहाली नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू की ओर से चंडीगढ़ के मेयर और नगर निगम के कमिश्नर को पत्र लिखा गया है। साथ ही मांग की है कि चंडीगढ़ नगर निगम मोहाली सीमा से लगती अपनी सड़कों को पहल के आधार पर सुधारें, ताकि लोगों को दिक्कत न उठानी पड़े।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मोहाली फेज-6 से लेकर फेज-11 तक चंडीगढ़ और मोहाली से 13 सड़कें दोनों शहरों को आपस में जोड़ती हैं। लोगों की ओर से मामला उठाए जाने के बाद मोहाली नगर निगम ने कोरोना काल से खस्ता चल रही अपने इलाके की सड़कों को सुधारने की दिशा में युद्घ स्तर पर काम शुरू किया हुआ है। पहले चरण में सीमावर्ती इलाके में पैचवर्क लगाए जा रहे हैं। साथ ही निगम ने रोड को सुधारने वाली फ्लाइंग टीमों को हिदायत दी है कि कहीं भी सड़क टूटी मिलती है तो उसे पहल के आधार पर सुधारा जाए। वहीं, अब नगर निगम चंडीगढ़ को मोहाली के मेयर ने पत्र लिखा है। मेयर ने अपने पत्र में लिखा है कि हम अपने एरिया में पहल के आधार पर सड़कें सुधार रहे हैं। ऐसे में आपसे अपील की है कि आप भी अपने इलाके की सड़कों को सुधारें, ताकि लोगों को आवाजाही में दिक्कत न उठानी पड़े।
विज्ञापन

रोजाना 40 हजार लोग करते हैं सफर
जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ के अधिकतर सरकारी और निजी दफ्तरों और कंपनियों में तैनात लोग मोहाली और इससे सटे इलाकों में रहते हैं। वहीं, रोजाना तकरीबन 40 हजार से अधिक लोगों का चंडीगढ़ और मोहाली के बीच आना-जाना होता है। लेकिन सड़कें टूटी होने की वजह से दिक्कत होती है। वही, इन दिनों खराब सड़कों की वजह से टायर फटने जैसी घटनाएं भी हो चुकी हैं। ऐसे में इस दिशा में कार्रवाई की जाए, जिससे किसी के साथ हादसा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहाली के सौंदर्यीकरण पर पड़ रहा असर
मेयर ने अपने पत्र में इस बात का जिक्र भी किया है कि खराब सड़कों से मोहाली के सौंदर्यीकरण पर भी असर पड़ रहा है। नगर निगम ने करोड़ों रुपये की लागत से इलाके की सभी सड़कों का सौंदर्यीकरण किया है। इतना ही नहीं प्रवेश द्वारों को बिल्कुल नए सिरे से संवारा गया है। जहां पर आकर्षक लैंडस्केपिंग से लेकर अन्य सभी सुविधाओं का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed