फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Important news: Club owners are blown away by government orders regarding Corona virus

अहम न्यूज : कोरोना वायरस को लेकर सरकारी आदेशों की क्लब मालिक उड़ा रहे धज्जियां

Fri, 20 Mar 2020 02:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 02:57 AM IST
विज्ञापन
Important news: Club owners are blown away by government orders regarding Corona virus
जीरकपुर। पंजाब की राज्य सरकार की ओर से कोरोना वायरस को लेकर सूबे के अंदर मॉल, जिम, सिनेमा हाल आदि को बंद करने के सख्त आदेश दिए गए हैं। लेकिन अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर जीरकपुर में स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है। क्योंकि यहां के मॉल्स में चलने वाले डिस्कोथेक के मालिकों की ओर से कोरोना वायरस को लेकर जारी आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ाकर बिना किसी सुरक्षा प्रबंधों के पार्टीज का आयोजन किया जा रहा है। उससे भी हैरान करने वाली बात यह है कि क्लब मालिकों की यह हरकत पता होने के बावजूद अधिकारियों ने क्लब मालिकों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया है। बस जल्द कार्रवाई करने का भरोसा देकर टाल दिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित ग्लोबल बिजनेस पार्क (जीबीपी) मॉल्स के अंदर होप हाईवे और अल्माज नामक क्लब ऑपरेशनल है, जबकि जंकयार्ड क्लब अब बंद हो चुका है। वहीं, बुधवार देर रात क्लब मालिकों की ओर से युवक-युवतियों के लिए पार्टीज आयोजित की गई, जिसमें भारी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। सरकार की ओर से जारी आदेशों में है कि अगर कोई व्यक्ति धार्मिक, सांस्कृति या कोई पार्टीज का आयोजन करता है तो उसमें केवल 50 लोग ही शामिल होंगे। इसके साथ ही समारोह/पार्टीज में शामिल होने वाले लोगों की सेहत को देखते हुए सैनिटाइजर, दस्ताने के अलावा मॉस्क जरूरी है। दूसरी ओर, जीरकपुर के अंदर चलने वाले क्लब के मालिकों की ओर से कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। जो बिना किसी सुरक्षा कवच के युवाओं को पार्टीज के अंदर ही धकेलते नजर आए।
विज्ञापन

क्लब मालिकों की लगातार मिल रही शिकायतें
क्लब मालिकों को पहले ही पार्टी आयोजित नहीं करने की अपील की गई थी। लेकिन इनकी शिकायतें लगातार विभाग को मिल रही हैं। जल्द ही अधिकारियों के साथ सरप्राइज चेकिंग करके जीरकपुर में चलने वाले सभी क्लबों को बंद करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुलदीप बावा, एसडीएम, सब-डवीजन डेराबस्सी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed